29 Golden Years of SRK ट्रेंड होता देख भावुक हुए शाहरूख खान, लिखा - इस प्यार की ज़रूरत थी

25 जून को शाहरूख खान के फैन्स, उनके करियर के 29 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। शाहरूख खान ने ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्टारर फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस मौके पर फैन्स लगातार 29 Golden Years of SRK ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही शाहरूख खान की तस्वीरों और पोस्टर की इंटरनेट पर भरमार हो चुकी है।

एक फैन क्लब ने ये खूबसूरत एडिट शेयर किया जो शाहरूक खान के सफर को बखूबी दर्शाता है। सोशल मीडिया पर अपने लिए फैन्स का इतना प्यार देख शाहरूख खान भावुक हो गए और उन्होंने सबको शुक्रिया कहा।

shahrukh-khan-says-he-needed-this-love-as-fans-trend-29-golden-years-of-srk-with-deewana

शाहरूख खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - काम कर रहा हूं। और अभी देखा आपका ये ढेर सारा प्यार जो आप 30 साल से मुझ पर लुटा रहे हैं। अभी एहसास हुआ कि आपको इंटरटेन करने की कोशिश करते हुए मैंने अपनी आधे से ज़्यादा ज़िंदगी निकाल दी है। कल थोड़ा वक्त निकालकर आप लोगों से बात करूंगा। इस प्यार के लिए शुक्रिया। इसकी बहुत ज़रूरत थी।

गौरतलब है कि भले ही दीवाना फिल्म का टाईटल शाहरूख खान के किरदार पर था लेकिन फिल्म में उन्हें सेकंड लीड के तौर पर पेश किया गया था। पर उस दिन के बाद से आज तक शाहरूख खान के स्टारडम को कोई छू भी नहीं पाया। कुछ कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से बॉलीवुड को आज तक दूसरा शाहरूख खान नहीं मिल पाया है।

बिना किसी गॉडफादर बनाई किस्मत

बिना किसी गॉडफादर बनाई किस्मत

उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था। जब शाहरूख ने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनके पास कोई सिफारिश नहीं थी। उन्होंने अपने दम पर अपनी सफलता की कहानी लिखी। पहले छोटे परदे पर कदम जाए फिर निगेटिव किरदार निभाए। शाहरूख ने हर तरह से खुद को साबित किया।

साथ रहा परिवार

साथ रहा परिवार

शाहरूख हमेशा से पारिवारिक इंसान हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में आते ही शादी कर ली। इसके बाद परदे पर रोमांस को इबादत की तरह उतारा। लेकिन इस कड़ी में उनका परिवार और पत्नी कहीं पीछे नहीं छूटी।

अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा

अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा

ऐसा नहीं है कि शाहरूख इस इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकार है पर वो जो भी करते हैं उसमें वो बेहतरीन हैं। वो ऋतिक की तरह डांस नहीं कर सकते, सलमान की तरह मासूम नहीं लग सकते पर उनके जैसा रोमांस कोई नहीं कर सकता।

आसमान में उड़े पर जड़ें मज़बूत

आसमान में उड़े पर जड़ें मज़बूत

शाहरूख कभी अपनी सफलता में झूमते नहीं दिखते। जहां जिसको जितना क्रेडिट देना चाहिए उन्होंने दिया। यहूी खुशमिज़ाज़ी उनके काम करने के अंदाज़ में भी दिखती है।

दर्शक को बांधने की कला

दर्शक को बांधने की कला

शाहरूख एक शानदार कलाकार हैं और उनके अंदर दर्शकों को बांधने की कला है। यही खूबी उन्हें सबसे अलग खड़ा कर देती है। वो हर इंसान से जुड़ना जानते हैं।

इतना ग़ुरूर तो चांद को होना ही चाहिए

इतना ग़ुरूर तो चांद को होना ही चाहिए

शाहरूख को जब जहां एटीट्यूड दिखाना चाहिए उन्होंने खुलकर दिखाया और इसीलिए उन्हें फैन्स ने सर आंखों पर बिठाया। उन्होंने बस अपना काम किया और जहां प्रतिक्रिया देनी चाहिए वहां दी। चाहे वानखेड़े स्टेडियम या बेटे अबराम का जन्म।

दिल से पहुंचे दिल तक

दिल से पहुंचे दिल तक

शाहरूख हर रोल को दिल से करते हैं और शायद यही कारण है कि वो परदे पर राज, राहुल, रोहन, सूरी ही लगे कभी शाहरूख दिखे ही नहीं। यह काबिलियत कम ही एक्टर्स में दिखती है।

आज एक हंसी और बांट लो

आज एक हंसी और बांट लो

शाहरूख, उनके डिंपल्स और मुस्कान इस इंडस्ट्री की सबसे कीमती चीज़ है और ये बात किंग खान खुद भी जानते होंगे। तभी तो परदे पर जादू करते वक्त वो इनका इस्तेमाल करना कतई नहीं भूलते।

यारी है ईमान

यारी है ईमान

शाहरूख खान ऐसे दोस्त हैं जो दोस्तों के लिए कुछ भी करते हैं। यही उन्होंने फराह खान के साथ किया भी जिसके लिए इंडस्ट्री ने उन्हें माफ भी कर दिया। काजोल से लेकर करन जौहर तक उनकी दोस्ती हमेशा दिल से निभी है।

रोमांस किंग

रोमांस किंग

शाहरूख ने रोमांस को जैसा जिया है वैसा कोई नहीं कर सकता। एक तरह से कहा जाए तो इस देश की कई पीढ़ियों के लिए रोमांस मतलब है कुछ कुछ होता है या दिल तो पागल है। अब इतनी सारी खूबियां किसी एक इंसान में तो नहीं मिल सकती और न ही मिल सकता है शाहरूख जैसा एक्टर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X