बच्चों का दोस्त बनकर रहता हूं- शाहरुख खान
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के 1,000 सप्ताह पूरे होने के उपल्क्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की सहकलाकार अभिनेत्री काजोल ने शाहरुख खान से पूछा कि आप कैसे पिता है? अमरीश पुरी जैसे या अनुपम खेर जैसे? शाहरुख ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं थोड़ा-थोड़ा दोनों की तरह हूं। दूसरे अभिभावकों की तरह मैं भी एक दोस्ताना व्यवहार वाला पिता हूं और अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं।"
डीडीएलजे में अमरीश पुरी ने काजोल के सख्त मिजाज पिता का किरदार निभाया था और अनुपम खेर ने शाहरुख के उदार स्वभाव वाले पिता का किरदार निभाया था। काजोल ने कहा, "मैं अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करती हूं।" काजोल ने हालांकि यह भी बताया कि उनकी बेटी न्यासा को डीडीएलजे पसंद नहीं आई।
काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। उन्होंने लिखा, "मेरी बेटी न्यासा ने मुझसे कहा कि वह यह फिल्म नहीं देख सकती। उसने कहा कि आप इस फिल्म में कितना ज्यादा रोई हैं। आप इतना क्यों रोती हैं? आपको पापा की तरह 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में काम करना चाहिए।"
More from Filmibeat
shahrukh khan ddlj kajol children dilwale dulhania le jayenge शाहरुख खान दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे काजोल बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications












