खुलासा: ना 17 साल के होंगे शाहरूख, ना फिल्म में होंगे 17 कलाकार

शाहरुख खान आजकल एक बात से काफी परेशान हैं। जी हां, वह हैरान हैं कि बार बार उनके साथ अंक 17 क्यों जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें, किंग खान को लेकर कहा जा रहा था कि वह मनीष शर्मा की फिल्म फैन में 17 के युवा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, यह खबर भी सूर्खियां बटोर रही थीं कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में शाहरूख समेत 17 कलाकार होगें।

shahrukh khan

बहरहाल, शाहरूख ने इस सभी अफवाहों पर ताला लगा दिया है। इन अफवाहों को खारिज करने के लिए शाहरुख को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, 'यह 17 नंबर कहां से आया, मैंने अपनी किसी प्रेस कान्फ्रेंस में इसका जिक्र किया? रोहित शेट्टी की फिल्म में 17 कलाकार हैं और 'फैन' में मैं 17 साल का लड़का हूं, ये दोनों बातें सच नहीं हैं।'

आपको बता दें, खबरों के अनुसार, फिल्म फैन में शाहरूख डबल रोल निभा रहे हैं। जिसमें से एक सुपरस्टार है तो दूसरा 'फैन'। वहीं, दूसरी ओर रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म को लेकर अफवाहें चल रही हैं कि उनकी फिल्म में शाहरुख, काजोल के साथ नजर आएंगे। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म में 17 किरदार और होंगे। और ये सभी किसी कैमियो या गाने में नहीं, बल्कि अहम भूमिका में होंगे। हालांकि, शेट्टी ने इन सभी खबरों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

पढ़ें- फिर टूटी शाहरूख की दोस्ती

लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया कि, 'मैंने कहा था कि उम्र केंद्रित कलाकार वर्ग के संदर्भ में मैं अपनी अगली फिल्म में एक दृश्य में टेक्नोलॉजी की मदद से 17 साल का नजर आ सकता हूं, इसलिए कलाकारों का चयन किरदार आधारित होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X