शाहरुख को चाहिए गर्व करने वाली हॉलीवुड फिल्में

शाहरुख खान जो कि बॉलीवुड में सभी अभिनेताओं से ज्यादा लोकप्रिय हैं और जिनका नाम सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस है का कहना है कि वो हॉलीवुड में ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते जिन्हें देखकर लोग भूल जाएं। शाहरुख का कहना है कि वो इस तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं जिन्हें देखकर लोगों को गर्व हो और वो कह सकें कि शाहरुख खान किंग ऑफ बॉलीवुड नहीं किंग ऑफ एक्टिंग हैं। शाहरुख खान का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड एक्टरों का ढल पाना काफी मश्किल है।

शाहरुख खान के दीवाने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं और शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर भी काफी क्रेज है। शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर अपने घर मन्नत में मीडिया से बात की और जब शाहरुख खान से हॉलीवुड में करियर बनाने की बात की तो उन्होंने कहा कि उनमें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की काबिलियत नहीं है। शाहरुख खान ने कहा कि मैं हॉलीवुड में इंडियन को दी जाने वाली परंपरागत भूमिकाएं नहीं करना चाहता बल्कि इस तरह की भूमिकाएं करना चाहता हूं जिनपर भारत को गर्व हो।

लेकिन मेरी उम, मेरे बाल, रंग रुप, मेरे बोलने का अंदाज, मेरा अभिनय उस लायक नहीं है कि मुझे इस तरह की भूमिकाएं मिलें। इसलिए मैं फिल्हाल हॉलीवुड में काम करने की नहीं सोच रहा हूं। शाहरुख खान से पहले भी कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स हॉलीवुड में काम कर चुके हैं और साथ ही हॉलीवुड में अपनी पहचान भी बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X