शाहरुख ने कहा कोलकाता आमी तुमाको भालो भाषी!
शाहरुख खान हाल ही में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए सिटी टूर पर निकले हैं। सिटी टूर के दौरान शाहरुख खान अपने शहर कोलकाता गये और वहां पर लोगों के प्यार और लोगों की भारी भीड़ को देककर शाहरुख खान काफी खुश हो गये उन्हें कोलकाता शहर से जुडी़ कई यादें याद हो आईं। कोलकाता वालों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहते हुए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिये भी कोलकाता से जुडे़ अपने एक्सपीरिंयस को शेयर किया। शाहरुख खान ने कोलकाता शहर में एंटर होते ही शाहुरुख खान के दिल में कोलकाता के लोगों से जुड़ी उनकी सभी पुरानी यादें याद आने लगीं।
शाहरुख खान ने सबसे पहले कोलकाता जाते हुए ट्वीट किया कि उन्हें कोलकाता जाते हुए बहुत खुशी हो रही है क्योंकि कोलकाता शहर के लोगो हमेशा से ही शाहरुख खान को भरपूर प्यार देते आए हैं। कोलकाता शहर हमेशा से ही शाहरुख खान को उम्मीद से बढ़कर प्यार देता रहा है और शाहरुख खान भी इस शहर को बहुत कुछ देना चाहते हैं। शाहरुख खान के आने की खबर से पूरा कोलकाता शहर भी खुश था और शहर में शाहरुख खान के वेलकम के लिए पोस्टर्स भी लगाए गये थे। शाहरुख खान ने उन पोस्टर्स को देखकर उनकी तस्वीर भी ट्वीट की और कोलकाता के लोगों को ढ़ेर सारा प्यार और धन्यवाद दिया।

शाहरुख खान ने कोलकाता को थैंक्स कहते हुए कहा शाहरुख खान ने ट्वीट किया "ओह कोलकाता मै आपका कितना आभारी हूं। मैं आपको बहुत कुछ वापस करना चाहता हूं। आपने मुझे बहुत कुछ दिया है। बहुत सारा प्यार आप सभी को।" कोलकातात सेवापस आते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया "आह फिर से कंधों में दर्द हो रहा है। मैं जब भी इतना सार प्यार देखता हूं तो रुकना भूल जाता हूं। कोलकाता अब वक्त है वापस जाने का। बाय बाय।"


Click it and Unblock the Notifications











