चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता का बोझ अबराम पर ना डालें- शाहरुख
शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस बिना किसी ब्रेक के लगातार बॉक्स ऑफिस पर दौड़े ही जा रही है। हाल ही में रिलीज हुई वंस अपॉन ए टाइम का पहला दिन भी चेन्नई एक्सप्रेस के ही नाम रहा। गुरुवार को फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने पूरे 18 करोड़ कमाए जबकि वंस अपॉन ए टाइम ने अभी तक कुल 10 करोड़ की ही कमाई की है। चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता का श्रेय यूं तो शाहरूख खान और रोहित शेट्टी दोनों को जाता है लेकिन रिलीज के बाद भी लगातार अच्छी कमाई कर रही चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के लिए तो शाहरुख खान का स्टार पावर और उनकी यूनीक पब्लिसिटी ही है। शाहरुख खान फिल्म की रिलीज के बाद भी लगातार अपने फैन्स से मिलकर चेन्नई एक्सप्रेस का प्रमोशन किये जा रहे हैं। कभी सिनेमाहॉल जाकर फैन्स के साथ बैठकर फिल्म देखते हैं तो कभी उनके साथ जाकर डांस करते हैं।
चेन्नई एक्सप्रेस को रिलीज हुई अभी तक पूरे दो हफ्तो हो चुके हैं लेकिन शाहरुख खान ने फिल्म की मार्केटिंग करनी नहीं छोड़ी है। शाहरुख खान ने कल यानी 15 अगस्त के दिन भी मुबई में नरिमन प्वाइंट पर जाकर अपने फैन्स के साथ बातचीत की और अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर उनकी राय भी पूछी। शाहरुख खान ने साथ ही मीडिया को भी बुलाकर अपनी फिल्म और उसकी सफलता को लेकर एक पीसी रखी। शाहरुख खान से पूछा गया कि उनकी फिल्म की सफलता के पीछे क्या उन्हें लगता है कि उनका बेटा अबराम है। यानी अबराम इतना लकी है शाहरुख खान के लिए कि उनकी फिल्म ने एक साथ इतने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये और साथ ही लगातार फिल्म की कमाई बढ़ती ही जा रही है।
इसपर शाहरुख खान ने साफ शब्दों में कहा कि वो नहीं चाहते कि उनके बेटे को लेकर मीडिया वाले को बातचीत करें। 4 महीने के बच्चे पर फिल्म की सफलता का बोझ डालना गलत है। तो आप लोग अबराम को लेकर खबरें ना बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications