'कुत्ते भी मेरी फिल्में देखने लगें'- शाहरुख खान ने क्यों दे डाला ऐसा जवाब? सन्न रह गए लोग!

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर मशहूर हैं कि वो हाजिरजवाब हैं और हर वक्त उनको लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा चर्चा में है जो कि पसंद किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि शाहरुख खान का अंदाज निराला है।
इस वक्त ट्विटर पर उनकी हाजिरजवाबी की बात चल रही है जो कि उन्होने अपने फैंस को दिया था। दरअसल उनके फैंस में से एक ने अभिनेता से कहा कि उनकी बिल्ली को उनकी फिल्में पसंद हैं, जिस पर शाहरुख के जवाब ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
उन्होने कहा, "बिल्ली को मेरा प्यार देना .... अब बस कुछ कुत्तों की जरूरत है जो मेरी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दें और मैं तैयार हो जाऊंगा !!" अब शाहरुख खान का ये बयान खबरों में हैं।
एसआरके ने खुद कई बार कहा है कि वो कई बार अपनी जुबान के चक्कर में कंट्रोवर्सी में आ जाते हैं। हालांकि उनके फैंस उनकी हर बात को पसंद करते हैँ। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म जवान और डंकी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
राजकुमार हिरानी और अटली के साथ वो कुछ ऐसा करने वाले हैं जो कि बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस की सूरत को बदल देगा। शाहरुख खान लगातार मेहनत कर रहे हैं और और एक्शन सीन्स करने के लिए काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications