Exclusive- दीपिका संग काम करने को छ साल से बेकरार थे शाहरुख!

शाहरुख खान और दीपिका पादकुोण की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज हो चुकी है और साथ ही शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी भी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्हाल तो फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर काफी सारे कंफ्यूजन बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई एक्सप्रेस ने सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो दूसरी रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख अभी भी सलमान खान के रिकॉर्ड को छू तक नहीं पाए हैं। लेकिन इतना तो जरुर है कि पूरे छ साल बाद आखिरकार एक बार फिर से शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी लोगों को पसंद आई है और फिल्म ने जमकर कमाई भी की है।

शाहरुख खान से जब पूछा गया कि इतने सालों तक आपने दीपिका के साथ कोई फिल्म क्यों नहीं की तो शाहरुख का कहना था कि वो दीपिका के साथ बेस्ट स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। शाहरुख खान ने बताया कि दीपिका के साथ जब उन्होंने 2007 में ओम शांति ओम फिल्म की थी तो उसके बाद उन्होंने दीपिका से वादा किया था कि वो अब दीपिका के साथ वही फिल्म करेंगे जिसमें दीपिका और शाहरुख खान पर ही कहानी होगी। शाहरुख के अनुसार जब उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनके दिमाग में हिरोइन के लिए सिर्फ दीपिका का ही नाम आया।

शाहरुख खान ने ये भी कहा कि जब रोहित शेट्टी उनके पास आए थे तो उनके पास पुरानी फिल्म अँगूर की रीमेक स्क्रिप्ट थी लेकिन वो कहानी किसी और हीरो को ध्यान में रखकर लिखी गयी थी। इसलिए रोहित ने उन्हें एक दूसरी कहानी सुनाई जो कि शाहरुख को बेहद पसंद आई और इस तरह उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस में काम करने के लिए हां की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X