शाहरुख खान सहित सभी एक्टरों ने कहा 'हैप्पी वुमेन्स डे'
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर ये इच्छा जाहिर की है कि फिल्मों में एक्ट्रेसेस का नाम एक्टर्स से पहले आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में एक्ट्रेस दीपका पादुकोण का नाम उनके नाम से पहले आएगा। शाहरुख खान ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि महिलाओं को फिल्मों में ज्यादा महत्व दिया जा सके। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि सभी अवॉर्ड्स समारोहों में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सबसे अंत में दिया जाता है ये सोच इस बात को दर्शाती है कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
शाहरुख खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मैं 'चेन्नई एक्सप्रेस' सहित अपनी सभी फिल्मों के निर्माण समूह से यह आग्रह करना चाहता हूं। मुझे नहीं पता इससे कोई बड़ा बदलाव आएगा या नहीं लेकिन शुरुआत तो कहीं से होनी चाहिए। एक तरफ भारतीय सिनेमा के 100वीं वर्षगांठ है वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। यह सही अवसर है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका का नाम मेरे नाम से पहले दिखाया जाएगा।" चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं रोहित शेट्टी ।
देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ टाटा टी के अभियान 'जागो रे' के साथ मिलकर शाहरुख खान ने 'वुमन फर्स्ट' अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को आर बाल्की निर्देशित 'वुमन फर्स्ट' के प्रचार अभियान का अनावरण करते हुए शाहरुख ने पत्रकारों से अपने विचार साझा किए। प्रचार अभियान को आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जारी किया जाएगा। इससे पहले भी कई बार शाहरुख खान ने महिलाओं के हित के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। ज्ञात हो कि शाहरुख खान अपने बच्चों में अपनी बेटी सुहाना के ज्यादा करीब हैं और वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications