आर्यन को फुटबॉलर और अबराम को किंग खान बनाना चाहते हैं शाहरुख!

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने पहले से ही ये सोच लिया है कि उनके बाद बॉलीवुड के किंग खान की उपाधि अगर कोई पाएगा तो वो उनका छोटा बेटा अबराम होगा। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनका बड़ा बेटा आर्यन एक ग्रेट फुटबॉलर बनेगा और उनकी बेटी सुहाना एक खूबसूरत एक्ट्रेस। आर्यन को हमेशा से ही फुटबॉल में काफी रुचि रही है और वो बॉलीवुड की दुनिया से ज्यादा प्रभावित भी नहीं हैं। इसलिए शाहरुख चाहते हैं कि आर्यन अपनी मर्जी के मुताबिक अपना प्रोफेशन चुनें क्योंकि जो काम दिल से किया जाता है उसी में इंसान सफल होता है। तो शाहरुख ने आर्यन के लिए फुटबॉलर का प्रोफेशन चुना है। इसके अलावा जहां तक बात है अबराम की जो कि शाहरुख के सेरोगेट चाइल्ड हैं उनके लिए शाहरुख ने कहा कि अबराम बॉलीवुड का किंग बनेगा।

शाहरुख की बेटी सुहाना को एक्टिंग में काफी इंट्रेस्ट है। इसलिए शाहरुख ने कहा कि उनकी बेटी सुहाना को एक्ट्रेस बनना चाहिए। वो सुहाना को बॉलीवुड में अच्छा ब्रेक देंगे। लेकिन कहीं ऐसा ना हो कि शाहरुख की ये सारी भविष्यवाणियां उनके बच्चों के बीच कुछ मतभेद पैदा कर दें। क्योंकि शाहरुख के बाद बॉलीवुड का किंग खान का तमगा पहले आर्यन के सिर पर सजाने के बारे में सोचा जा रहा था। लेकिन अब अबराम के आ जाने के बाद शाहरुख ने तो सीधे कह दिया कि उनके बाद अबराम ही किंग ऑफ बॉलीवुड बनेगा और आर्यन ग्रेट फुटबॉलर बनेगा। वैसे तो शाहरुख के दोनों बच्चे एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन कभी कभी ये छोटी छोटी बातें घर में मतभेद को पैदा करती हैं।

वैसे शाहरुख खान द्वारा अबराम को बॉलीवुड का किंग कहने के पीछे एक और वजह है और वो है कि अबराम के गालों पर क्यूट से डिंपल हैं। जो कि बिल्कुल शाहरुख खान पर गये हैं। यानी कि शाहरुख खान के गालों के डिंपल और अबराम के गालों के डिंपल दोनों को कहीं ना कहीं जोड़ते हैं और शाहरुख को शायद ये लगता है कि अबराम बड़े होकर एक्टिंग लाइन में ही जाएंगे। बाकी तो वक्त ही बताएगा कि इन बच्चों का भविष्य क्या होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X