'सलमान बहुत स्पेशल हैं पर शाहरूख सुपरस्टार हैं...इसलिए शाहरूख FINAL!'
बहुत ही मुश्किल होता है जब दो दोस्तों में से किसी एक को चुनना पड़ता है। पर बात जब बिज़नेस की आती है तो दोस्ती यारी कुछ काम नहीं आती है। और ऐसा ही कुछ हाल है संजय लीला भंसाली - सलमान खान और शाहरूख खान का।
हाल ही में संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान एक अवार्ड शो पर मिले जिसके बाद कुछ लंबा डिस्कशन करने वो लेट नाइट डिनर पर मिले। और इसका मतलब कई लोग भंसाली के नए प्रोजेक्ट से लगा रहे हैं जो उन्होंने अभी अनाउंस नहीं किया।
[शाहरूख - प्रीती सबने चुनी थी सलमान की दोस्ती - ऐश्वर्या राय]
देवदास के बाद उनकी दोस्ती पर ग्रहण लगा ओम शांति ओम और सांवरिया के बॉक्स ऑफिस क्लैश के कारण। हालांकि इस टक्कर को दोनों ने ही बहुत अच्छे तरीके से लिया। दूसरी तरफ भंसाली, सलमान के बारे में काफी राज़ खोलते दिखाई दिए।
और आखिरकार, सलमान को छोड़, उन्होंने एक बार फिर शाहरूख को ही अपनी फिल्म में फाइनल करने का फैसला किया है। जानिए भंसाली और शाहरूख की टक्कर का नतीजा -


Click it and Unblock the Notifications

