ZER0 RECORDS: शाहरूख - सलमान की इसकबाज़ी ने किया सबको क्लीन बोल्ड, 24 मिलियन बार देखा गया
शाहरूख खान - सलमान खान का गाना इसकबाज़ी जनता को बेहद पसंद आया है। जिस तरह लोग इस गाने पर प्यार बरसा रहे हैं उससे ये तो तय है कि शाहरूख - सलमान को साथ में देखना आज भी सबको खुश कर जाता है। आनंद एल राय की आने वाली फिल्म ज़ीरो के इस गाने को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अब तक 24 मिलियन लोगों ने देख लिया है।
गाने में सलमान खान एक एक्टर नज़र आ रहे हैं जिनकी को स्टार हैं बबीता यानि कि कैटरीना कैफ। वहीं शाहरूख यानि कि बऊआ सिंह बबीता का बहुत बड़ा फैन है और बबीता ने उसे होठों पर किस किया है। इसी के बाद इसकबाज़ी की जुगलबंदी शुरू होती है।

सुखविंदर की आवाज़ में ये गाना शाहरूख खान पर खूब फब रहा है। गाने को कव्वाली स्टाईल में बनाया गया है जहां शाहरूख और सलमान कैटरीना यानि कि बबीता के लिए नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। गाने को कंपोज़ किया है अजय - अतुल ने।


Click it and Unblock the Notifications