2018 में होगा DHAMAKA.. जब साथ आएंगे दो सुपरस्टार.. तैयारी शुरु!
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म में सलमान खान कैमियो निभाने वाले हैं। सलमान फिल्म के एक गाने में नजर आएंगे।
हाल ही में रिलीज सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में सुपरस्टार शाहरूख खान ने एक अहम किरदार निभाया था। कहा जा सकता है कि शाहरूख के किरदार से ही फिल्म में नया मोड़ आता है। शाहरूख ने भी खुशी खुशी यह कैमियो निभा लिया था।
11 साल बाद.. साथ आ रही है धमाकेदार ब्लॉकबस्टर जोड़ी..
अब जल्द ही सलमान खान भी शाहरुख़ की फिल्म में कैमियो करते हुए नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म को आनंद एल राय डाइरेक्ट कर रहे हैं| जहां शाहरूख के अपोजिट दिखेंगे कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा।

सूत्रों की मानें तो 4 जुलाई को सलमान इस फिल्म के लिए अपने कैमियो की शूटिंग करने वाले हैं। यह एक गाने की शूटिंग होगी.. जहां शाहरूख भी होंगे। बता दें, इस फिल्म में शाहरूख बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि अनुष्का और कैट के किरदारों पर कोई चर्चा नहीं की गई है। सलमान के कैमियो पर सवाल किये जाने पर शाहरूख ने कहा- यदि सलमान कैमियो करते हैं तो उसे रिलीज तक सीक्रेट रखा जाएगा।
यहां देंखे सलमान- शाहरूख की दोस्ती की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











