ALERT: रईस नहीं....फैन के साथ कदम मिलाएंगे सुलतान सलमान!
[बॉलीवुड समाचार] आखिरकार शाहरूख खान और सलमान खान साथ बड़े परदे दिखाई देंगे। जब से दोनों का पैच अप और दोस्ती हुई है, तब से सबने शाहरूख - सलमान के साथ आने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। और अब आखिरकार दोनों बड़े परदे पर साथ दिखाई देंगे।
[CONFIRM: रईस या सुलतान....एक ही देखेगी ईद का चांद!]
दरअसल, शाहरूख की फैन के साथ सलमान खान की सुलतान का ट्रेलर अटैच किया जाएगा और यही कारण है कि फैन्स के लिए अब फैन देखना बहुत ही ज़रूरी होगा। दोनों ही फिल्में यशराज फिल्म्स की हैं और इसलिए दोनों ही फिल्मों का पोस्टर भी एक साथ यशराज के ऑफिस के बाहर लग चुका है।
[अक्षय की ओपनिंग, शाहरूख - सलमान की टीम, अजय - आमिर की एंडिंग]
शाहरूख खान की फैन 15 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और सलमान खान की सुलतान की शूटिंग अप्रैल में खत्म हो जाने के आसार है और इसलिए ये तय किया गया है कि फैन के साथ ही सलमान खान की सुलतान का ट्रेलर अटैच किया जाएगा। तो बस फैन्स के लिए तो शाहरूख सलमान को साथ देखने का मूमेंट तैयार हो गया है।
अब कमी है तो शाहरूख - सलमान - आमिर वाली फिल्म की। हालांकि इसकी भी पूरी प्लानिंग शाहरूख खान ने कर ली है -


Click it and Unblock the Notifications




