शाहरुख सलमान की दोस्ती- कल, आज और कल

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और टाइगर सलमान खान की दोस्ती के बीच पिछले कई सालों से जो दरार पड़ हुई है क्या वो इतनी आसानी से भर पाएगी? इसी सोच में आजकल मीडिया ने सभी को व्यस्त कर रखा है। हाल ही में यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान ने लोगों को सालों बाद वो नजारा दिखाया जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गयीं। शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ डांसिंग स्टेज पर नाचते हुए देख हर कोई दंग रह गया और तभी से यह खबर उठी की शायद दोनों खानों के बीच जो दोस्ती सालों पहले थी वो वापस से नज़र आएगी।

लेकिन बादशाह शाहरुख खान के एक स्टेटमेंट ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शाहरुख खान ने हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समित 2012 में कहा "हमारे बीच कुछ व्यक्तिगत मसले हैं। ये पहली बार नहीं है ये चार साल पुरानी बात है। हम 20 सालों तक एख दूसरे के काफी करीब रहे। हमारे अंदर कई बातें समान थीं और कई बातों पर हमे एक दूसरे से अलग सोचते थे। तो इस समय हम अलग अलग सोच वाले प्लेटफॉर्म पर हैं।"

जब तक है जान की मेन हिरोइन और शाहरुख खान की को-स्टार कैटरीना कैफ ने दोनों खानों के बीच किसी तरह की कोई तुलना करने से बचते हुए कहा कि वो दोनों खानों को एक बार फिर से एक साथ काम करते देखना चाहती हैं। इसपर शाहरुख खान ने मज़ाक में कहा "वो वक्त भी आएगा जब ये चीजें ठीक हो जाएंगी। लेकिन ये कभी भी पब्लिकली नहीं होगा। ये व्यक्तिगत तौर पर होगा। ये बहुत सीरियस मैटर है और अगर कोई हमें ये कहे कि किसी फिल्म में साथ काम करके इसे सुलझा लिया जाए तो ये बहुत मुश्किल है। कोई और ये नहीं सुलझा सकता, सिर्फ हम ये कर सकते हैं। इसे वक्त लगेगा लेकिन ये सुलझ जाएगा।"

शाहरुख खान की इस बात को लेकर मीडिया ने कई सुर्खियां बनाईं। किसी ने कहा कि बादशाह शाहरुख सलमान के साथ सुलह नहीं करना चाहते, किसी ने कहा कि शाहरुख इतनी जल्दी सलमान संग सुलह नहीं करना चाहते। इन सभी खबरों को सुनकर शाहरुख खान को भी अब गुस्सा आ गया है कि उनकी बात को किस तरह तोड़ मरोड़ कर परोसा जा रहा है। तो उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा "दिल्ली से वापस आ रहा हूं। और प्लीज इस शाम का मजा मजाक में कही गयी बात को गलत तरीके से परोसकर खराब ना करें। शायद मुझे ही ये सब बंद करना होगा।"

शाहरुख के इस गुस्से को देखकर कोई भी अंदाज लगा लेगा कि शायद शाहरुख खान नहीं चाहते कि अब कोई भी इस सुधरते हुए रिश्ते में फिर से कोई नयी गलतफहमी पैदा करे। इसीलिये वो अब कुछ भी कहने से पहले काफी सोचेंगे। फिल्हाल शाहरुख खान और सलमान खान के फैन्स इस बात से खुश हैं कि चलो शायद कुछ समय में उन्हें उनके दोनों फेवरेट एक्टर एक साथ नज़र आएं। तो आइये इसी उम्मीद में इस दोस्ती के पास्ट, प्रजेंट और फ्यूचर की कुछ तस्वीरें हम आपको दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X