#FirstPic: शाहरूख की फिल्म में सलमान का कैमियो शूट....सेट से वायरल हुई तस्वीरें

सलमान खान ने शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए बड़ी मुश्किल से समय निकाला और एक कैमियो शूट कर डाला है।और दोनों ने कैमियो शूट किया हो और तस्वीरें वायरल ना हुई हों, ऐसा कैसे हो सकता है। तो आनंद एल राय की फिल्म के सेट से भी शाहरूख - सलमान की ये तस्वीर वायरल हो चुकी है।

माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान शाहरूख खान के साथ एक गाना करने वाले हैं। या फिर कर चुके हैं। लेकिन इसकी डीटेल्स फिलहाल कोई देना नहीं चाह रहा है और इसे फिल्म का टॉप सीक्रेट रखा जा रहा है।

shahrukh-khan-salman-khan-shoot-anand-l-rai-film-view-pic

गौरतलब है कि सलमान खान के इस कैमियो की शाहरूख खान ने तगड़ी कीमत चुकाई है। शाहरूख की फिल्म में कैमियो करने के लिए सलमान का PRICE जानिए यहां।

बहरहाल, एक तरह से सलमान ने शाहरूख खान का उधार चुका ही दिया। इससे पहले शाहरूख ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में कैमियो किया था। सलमान बताते हैं कि मैंने शाहरूख को फोन किया और उसने बिना रोल सुने ही हां कर दी।

वहीं शाहरूख का कहना है कि अगर सलमान खान आपको फोन कर रहा है तो आप उसे ना बोलने की हिम्मत कैसे दिखा सकते हैं। बॉलीवुड को शाहरूख - सलमान का ये दोस्ताना काफी पसंद आ रहा है। देखिए उनकी वायरल तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X