..................... Shahrukh Khan | Salman Khan | Sanjay Dutt | Film | शाहरूख खान | सलमान खान | संजय दत्त | फिल्म - Hindi Filmibeat

शाहरूख ने की सलमान के दोस्त संजय संग फिल्म साइन

Shahrukh Khan, Salman Khan
सलमान-शाहरूख के बीच की रंजिश की वजह आज तक किसी को पता नहीं है लेकिन सभी जानते हैं कि दोनों सितारे एक-दूसरे का आमना-सामना करने से कतराते हैं। सभी को इनके बीच की कड़वाहट पता है लेकिन दोनों ही इसे दूर करना नहीं चाहते हैं।

हालांकि एक दो बार किंग खान ने कोशिश की लेकिन सलमान ने उनकी कोशिशो पर पानी फेर दिया। खैर इधर सलमान के करीबियों के साथ किंग खान की नजदीकियां बढ़ती जा रही है। जहां किंग खान इस समय सलमान की पुरानी गर्ल फ्रेंड कैटरीना के साथ लंदन में फिल्म में शूटिंग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शाहरूख खान ने सलमान के मित्र संजय दत्त के साथ फिल्म साइन कर ली है।

खबर है कि संजय दत्त ने किंग खान के साथ करण मल्होत्रा की फिल्म साइन की है। यह वही करण मल्होत्रा हैं जिन्होंन सुपर हिट फिल्म अग्निपथ 2 बनायी है। संजय दत्त ने इस फिल्म को हां बोल दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह सच जानने के बाद सलमान मियां का रियेक्शन क्या होता है। कैटरीना वाला दर्द तो वो छुपा गये लेकिन संजय दत्त को कैसे पचायेंगे यह देखना दिलचस्प होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X