JUST IN: ज़ीरो से शाहरूख - सलमान का धमाकरेदार गाना - इश्कबाज़ी मचाएगा बवाल
शाहरूख खान ज़ीरो का सबसे बड़ा धमाका करने जा रहे हैं फिल्म की रिलीज़ से ठीक एक महीना पहले यानि कि 21 नवंबर को। इस दिन रिलीज़ होेने जा रहा है फिल्म का पहला गाना इश्कबाज़ी जिसमें सलमान खान और शाहरूख खान एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। इससे ज़्यादा अब किसी भी फैन को और क्या चाहिए।
गाने की एक झलक सबने ईद पर देखी है जब सलमान और शाहरूख का ज़ीरो ईद टीज़र रिलीज़ किया गया था। तब से फिल्म में सलमान और शाहरूख के इस गाने को लेकर फैन्स में काफी उत्सुकता थी। अब ये गाना आखिरकार रिलीज़ होने जा रहा है जो फिल्म के प्रमोशन में काफी मदद कर सकता है।

आखिरी बार शाहरूख और सलमान, सलमान खान की ट्यूबलाइट में नज़र आए थे। इस फिल्म में शाहरूख खान एक जादूगर की भूमिका में थे। लेकिन आखिरी बार शाहरूख और सलमान साथ थिरकते नज़र आए थे ओम शांति ओम के गाने दीवानगी के लिए। इसके बाद दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई थीं।
बहरहाल अब शाहरूख - सलमान के इस गाने के लिए सब इंतज़ार कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में एक शानदार कव्वाली और कैटरीना कैफ के एक आईटम सॉन्ग की चर्चा ज़ोरों पर है। माना जा रहा है कि उस गाने का नाम कैटरीना मेरी जान भी रखा जा सकता है।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications