शाहरुख खान को छोड़ सलमान संग दीवाली मनाने पहुंची गौरी!

एक तरफ शाहरुख खान और सलमान खान खुद एक दूसरे के बारे में खुल्लमखुल्ला बातें कर रहे हैं और एक दूसरे से कोई दुश्मनी ना होने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शाहरुख और सलमान के परिवार वाले भी एक दूसरे के करीब नज़र आने लगे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि सलमान खान के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है और वो दोनों एक दूसरे के परिवार को बेहद प्यार करते हैं। सालों से जानते हैं एक दूसरे को। वहीं हाल ही में दीवाली के अवसर पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को सलमान खान के घर पर देखा गया। गौरी खान सलमान के परिवार और सलमान खान द्वारा उनके घर पर दी गयी दीवाली की पार्टी में शामिल हुई थीं।

खबर के अनुसार सलमान खान के भाई सोहेल खान ने एक बहुत ही शानदार जन्मदिन और दीवाली पार्टी दी थी। इस पार्टी के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे नज़र आए। सलमान खान के परिवार के अलावा सुनील शेट्टी, युवराज सिंह, जहीर कान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और भी कई लोग इस पार्टी का हिस्सा बने थे। साथ ही सभी को चौंकाने के लिए गौरी खान भी वहां पर मौजूद थीं। हालांकि शाहरुख खान कहीं नज़र नहीं आए। इस पार्टी के पहले शाहरुख खान और गौरी खान एक साथ अमिताभ बच्चन के घर पर रखी गयी दीवाली पार्टी में मौजूद ते। उसके बाद गौरी खान को सलमान खान के घर की दीवाली पार्टी में शामिल होते देखा गया।

ये दीवाली शाहरुख और सलमान खान के बीच की दूरी को कम करने में काफी कारागार साबित हुई। अब अगर गौरी खान सलमान खान के परिवार के साथ पार्टी में शामिल हो गयीं तो शाहरुख भी आखिर कब तक ये दूरी मेंटेन कर पाएंगे। फिर शाहरुख और सलमान वैसे भी इस साल कई बार एक दूसरे के बारे में बाते करते हुए और एक दूसरे के गले तक लगते देखे गये। अब बस इँतजार है उस दिन का जब बिना किसी वजह दोनों खान एक दूसरे के साथ नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X