जापानियों ने करण-अर्जुन को मिलाया!
दरअसल शाहरूख-सलमान के एक होने की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि 20 अप्रैल को भारत भारतके नहीं बल्कि जापान के सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और शाहरूख खान की फिल्म जब तक है जान रिलीज होने जा रही है।
दोनों ही खान के फिल्मों के पोस्टर एक ही दीवार पर अलग-अलग चिपकाये गये हैं जो कि शायद भारत में कभी भी दिख नहीं सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों की अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ है। और दोनों ही खान का झगड़ा भी कैटरीना के जन्मदिन पर हुआ था जिसका कारण आज तक पता नहीं चल पाया है।
चलिए भारत ना सही जापान में तो दोनों खान साथ-साथ दिख रहे हैं। हम भी ऊपर वाले से यही दुआ करते हैं कि दोनों खान अपनी-अपनी दुनिया में कामयाब रहें और हो सके तो दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो जाये ताकी बॉलीवुड के करन-अर्जुन को दोबारा से उनके फैंस पर्दे पर साथ-साथ देख पायें।


Click it and Unblock the Notifications












