किसके संग जमती है कैट की जोड़ी- शाहरुख या सलमान
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ के साथ तो हर कोई जोड़ी बनाना चाहता है। लेकिन सलमान के डर से कोई कैट की तरफ नज़र उठाकर भी नहीं देखता। अब बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस ने आखिर सलमान की कैट को पटा ही लिया। यही नहीं बल्कि कैट के होंठों तक पर उन्होंने अपनी सील लगा दी। हम बात कर रहे हैं यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' की। अब इसपर सलमान को गुस्सा तो बहुत आया होगा लेकिन जब कैट को किंग खान के करीब आने से कोई प्रॉब्लम नहीं तो आखिर सल्लू मियां क्या कर सकते हैं।
जब तक है जान में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के बीच की कैमिस्ट्री देखने लायक है। खास तौर पर दोनों के बीच फिल्माए गये इंटिमेट सीन्स और किसिंग सीन काफी रोमांटिक और दिल को छू देने वाले हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान और कैट के बीच भी कई रोमांटिक सीन्स फिल्माए गये हैं लेकिन शाहरुख खान और कैट के रोमांस ने सलमान और कैट के रोमांस को काफी पीछे छोड़ दिया।
हालांकि जब तक है जान एक था टाईगर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई लेकिन इसके बावजूद अभी जब तक है जान काफी लंबी पारी खेलने वाली है। सिर्फ डर है तो 30 नवंबर को रिलीज हो रही आमिर खान की फिल्म तलाश का। उसके रिलीज होने के बाद तो बॉक्स ऑफिस पर जब तक है जान का कलेक्शन प्रभावित हो सकता है। फिल्हाल हम बता कर रहे हैं शाहरुख खान और कैट की जोडी की। तो आइये दिखाते हैं शाहरुख खान और कैटरीना का रोमांस और साथ ही सलमान और कैट का रोमांस आप बताइये इन दोनों में से कौन सी जोड़ी आपको जमती है।


Click it and Unblock the Notifications