इफ्तार पार्टी में सलमान ने लगाया शाहरुख को गले
सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक दिन हो सकता है क्योंकि आज उनके दोनों फेवरेट स्टार एक दूसरे के गले लगे और दोनों ने मुस्कुराते हुए फोटो भी क्लिक कराई। शाहरुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे से गले लगकर अपने फैन्स के लिए रमजान का महीना और भी पावन कर दिया। इस दिन को इतना यादगार बनाने का श्रेय वैसे जाता है सलमान खान को क्योंकि उन्होंने ही आगे बढ़कर दोस्ती का ये नजराना दिया। खबर के अनुसार शाहरुख खान और सलमान खान एक इफ्तार पार्टी में गये थे। जब सलमान पार्टी में आए तो शाहरुख खान पहले से बैठे हुए थे और पीछे से सलमान खान ने आकर उनके बाएं कंधे पर हाथ रखा। शाहरुख खड़े हो गये और उन्होंने सलमान खान को गले लगा लिया।
फिर दोनों ने मुस्कुराते हुए एकदूसरे के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचाईं। लेकिन इन तस्वीरों में शाहरुख और सलमान खान के बीच सलमान खान के पिता सलीम खान भी थे जिन्होंने दोनों को अपने दो बेटों की तरह गले से लगा रखा था।उसके बाद शाहरुख खान को सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ भी इस पार्टी के दौरान साथ में बैठे देखा गया। शाहरुख खान और सलमान खान दोनो ही इस इफ्तार पार्टी के गेस्ट थे। इस रोजा इफ्तार पार्टी के होस्ट थे बाबा सिद्दीकी। बाबा सिद्दिकी की इस पार्टी के दौरान वहां पर और भी की बॉलीवुड सेलिब्रिटी मौजूद थे। सभी ने मिलकर रोजा खोला और साथ में मिलकर इफ्तार पार्टी की।
सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ एक ही पार्टी में देखकर पहले तो मीडिया सहित वहां मौजूद सभी लोग थोड़ा हैरान हुए और जब दोनों एक दूसरे के गले मिले तो सभी इतने खुश हो गये कि जैसे किसी को मनमांगी मुराद मिल गयी हो। आइये जानते हैं कि इस पार्टी के दौरान और क्या क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











