अपनी पुरानी हिट फिल्म देख इमोशनल हुए शाहरूख - सलमान, इस साल हाथ लगी फ्लॉप
शाहरूख खान और सलमान खान को साथ में देखकर हमेशा मज़ा ही आता है। अब दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ है जहां दोनों साथ में अपनी सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन को देखकर इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। शाहरूख खान और सलमान, सलमान की प्री बर्थडे पार्टी पर एक साथ काफी मस्ती करते दिखे थे।
इससे पहले, इसी पार्टी से एक वीडियो वायरल हुआ था जहां शाहरूख और सलमान एक साथ प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया गाते दिखे थे। येे साल शाहरूख खान और सलमान खान के लिए फिल्मों के लिहाज़ से काफी खराब रहा है। दोनों की ही बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।



Click it and Unblock the Notifications