एक ही किरदार के लिए सलमान और शाहरूख आमने सामने
लगता है कि बॉलीवुड साउथ की फिल्मों से कुछ ज्यादा ही इंसपायर्ड होता जा रहा है। बॉलीवुड में हर किसी की नजरे साउथ की फिल्मों को खंगालने लगी है। अब गौतम मेनन भी साउथ की सुपरहिट फिल्म 'वेत्तायाडू विलायाडू' का रिमेक बनाने का मन बना लिया है।
इस फिल्म में कमल हसन ने पुलिस वाले का रोल किया है। अब बॉलीवुड में इस बात को लेकर हलचल बढ़ गई है कि इस फिल्म में कमल हसन वाले रोल के लिए किसे लिया जाता है। खबर आई है कि इस फिल्म के लिए शाहरूख खान और सलमान खान मे से किसी एक को लिया जाना तय है।
गौतम बॉलीवुड में आने के लिए बेस्ट प्लान बना रहे हैं इसलिए वे सलमान या शाहरूख को ही इस फिल्म में लेना चाहते हैं। इस फिल्म में कमल हासन ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी जो एक केस की जांच का काम करता है।
दर्शकों ने सलमान को फिल्म गर्व, वांटेड और दबंग में पुलिसवाले की भूमिका निभाई है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। अब देखने वाली बात यह है कि यह रोल बॉलीवुड के किस खान की झोली में गिरता है।


Click it and Unblock the Notifications