..................... Shahrukh Khan and Salman Khan are superheroes feels Anurag Kashyap - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान और सलमान खान SUPERHERO हैं, वो ये फिल्म नहीं कर सकते

हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ। इस दौरान अनुराग कश्यप ने फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरूख खान और सलमान खान से इसकी तुलना की।

भावेश जोशी एक सुपरहीरो फिल्म है इसलिए नॉर्मल एक्टर इसे कर सकता था। इसे शाहरूख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार नहीं कर सकते क्योंकि वो खुद ही सुपरहीरो हैं। उन्हें किसी मास्क की ज़रूरत नहीं है।

shahrukh-khan-salman-khan-are-superheroes-feels-anurag-kashyap

गौरतलब है कि भावेश जोशी में हर्षवर्धन कपूर एक सुपरहीरो बने हैं। जो मास्क लगाकर करप्शन के खिलाफ आवाज़ उठा रहा है। फिल्म की कहानी काफी अलग है। और इसे डायरेक्ट किया है विक्रमादित्य मोटवाने ने।

हालांकि भावेश जोशी बिल्कुल कृष जैसी नॉर्मल सुपरहीरो फिल्म नहीं है। ये एक नॉर्मल स्टूडेंट की कहानी है जो सब पर नज़र रखने के लिए सुपरहीरो बन जाता है।

बॉलीवुड में इस तरह की फिल्में पहले भी बनी हैं लेकिन फिर भी भावेश जोशी काफी अलग है। वहीं अनुराग कश्यप से एवेंजर्स के बारे में बात की गई तो उनका साफ कहना था कि हम ऐसी फिल्में नहीं बना सकते।

फैंटम की सारी फिल्में मिला लेंगे तो भी उनके बजट से ज़्यादा एवेंजर्स का बजट है तो ज़ाहिर सी बात है ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल है। वैसे आपको मिलवाते हैं, बॉलीवुड के कुछ देसी सुपरहीरोज़ से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X