ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के बाद साथ आएंगे 'टाईगर' और 'पठान', सलमान- शाहरुख के साथ होगा धमाका!

यशराज फिल्म्स की 'स्पाई थ्रिलर यूनिवर्स' को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित है। आदित्य चोपड़ा एक ऐसा यूनिवर्स बना रहे हैं जहां, वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, टाइगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और पठान के शाहरूख खान.. साथ नजर आएंगे। ये तीनों अलग अलग फ्रैंचाइजी होगी, लेकिन तीनों किरदार एक दूसरे से जुड़ते नजर आएंगे।

बताया जा रहा था कि आगामी फिल्में पठान और टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की झलक दिखाई जाएगी, जहां वो अपने 'वॉर' के किरदार यानि की बतौर कबीर नजर आएंगे। लेकिन बता दें, इतनी जल्दी ये तीनों किरदार साथ नहीं आने वाले हैं।

shahrukh-khan-salman-khan-and-hrithik-roshan-to-team-up-after-war-2

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'स्पाई यूनिवर्स' में शाहरुख, सलमान और ऋतिक की तिकड़ी फिल्म 'वॉर 2' के बाद ही साथ दिखेगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, आदित्य चोपड़ा की स्ट्रैटेजी के तहत शुरुआत से ही यही प्लान था कि वॉर 2 के बाद ही तीनों किरदार एक दूसरे के सामने आएंगे।

पिंकविला के एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्पाई यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी शामिल रहेंगी। सूत्र के अनुसार, आदित्य चोपड़ा इन सभी किरदारों के साथ दर्शकों को एवेंजर्स जैसा अनुभव देना चाहते हैं।

तैयारी शुरु

तैयारी शुरु

फिलहाल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर 3 की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। जल्द ही दोनों फिल्मों की घोषणा की जा सकती है।

पठान और टाइगर 3

पठान और टाइगर 3

पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं.. जबकि इस बार टाइगर 3 की जिम्मेदारी निर्देशक मनीष शर्मा के कंधों पर है। ये दोनों एक्शन- थ्रिलर फिल्में बजट के मामले में यशराज फिल्म्स की सबसे बड़ी फिल्में मानी जा रही हैं।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

फिलहाल टाइगर 3 के रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है, लेकिन 2022 के अंत तक इसके रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, यह शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' के बाद ही रिलीज होगी क्योंकि पठान के क्लाईमैक्स से टाइगर के शुरुआत को जोड़ा जाएगा।

इमरान हाशमी बनेंगे दमदार विलेन

इमरान हाशमी बनेंगे दमदार विलेन

टाइगर 3 में सलमान- कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी होंगे, जिनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म के लिए इमरान ने अपनी बॉडी ट्रांसफार्मेशन दिखाया है। फिल्म में वो मुख्य विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में इमरान हाशमी पाकिस्तान के 'टाइगर' का रोल अदा करते दिखेंगे, जिसका सामना पूर्व रॉ एजेंट अविनाश राथौड़ उर्फ 'टाइगर' से होगा।

पठान

पठान

वहीं, पठान में शाहरुख- दीपिका के साथ दिखेंगे जॉन अब्राहम, जो कि फिल्म में मुख्य विलेन बने नजर आएंगे।चूंकि पठान में शाहरुख खान के स्वैग, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, इसलिए निर्माताओं ने जॉन अब्राहम को लीन लुक दिया है। दोनों के बीच फाइट सीन्स को विश्वसनीय बनाने के लिए जॉन ने अपनी बाइसेप्स कम की है। निर्माता जॉन को बाकी फिल्मों से थोड़ा अलग भी दिखाना चाहते थे।

लंबे समय से इंतजार

लंबे समय से इंतजार

बता दें, 2018 दिसंबर के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। एक्टर ने एक लंबा ब्रेक लिया.. और अब तीन फिल्मों के साथ बैक टू बैक आने को तैयार हैं। लिहाजा, फैंस को एक्टर की अगली फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X