..................... शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने सुबह 4 बजे तक की पार्टी, साथ ट्रिप पर जाने की है प्लानिंग | Shahrukh Khan, Salman Khan and Aamir Khan partied together till 4 AM at Galaxy apartment - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने सुबह 4 बजे तक की पार्टी, साथ ट्रिप पर जाने की है प्लानिंग!

shahrukh-khan-salman-khan-and-aamir-khan-partied-together-till-4-am-at-galaxy-apartment

Shahrukh Khan, Salman Khan and Aamir Khan partied together: आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में हैं। 30 वर्षों से वो फिल्म इंडस्ट्री में हैं और मजबूती के साथ स्थापित है। लिहाजा, तीनों जब कभी भी साथ आते हैं, तो फैंस के लिए ये किसी शानदार ट्रीट से कम नहीं होता है।

एक हालिया रिपोर्ट मुताबिक, बॉलीवुड के तीनों खान 16 मई को सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' पर इकट्ठा हुए और सुबह 4 बजे तक पार्टी की। जाहिर तौर पर ये खबर बाहर आते ही आग की तरह फैल गई।

सलमान के घर पर हुई पार्टी

बताया जा रहा है कि टाइम के पक्के, आमिर खान सबसे पहले सलमान के घर पहुंचे। वहीं, टाइगर 3 के शेड्यूल के कारण शाहरुख और सलमान थोड़ी देर से पहुंचे। फिर सुबह 4 बजे तक तीनों की बातचीत चली, जिसमें अपने करियर, गलतियों, असफलताओं, सफलता से लेकर पुराने किस्सों का भी जिक्र हुआ।

आमिर को दी कमबैक की सलाह

पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने आगे बताया कि तीनों ने लंबे समय बाद साथ में खूब एन्जॉय किया। सलमान खान और शाहरुख खान ने भी आमिर को अपना ब्रेक कम करने और जल्द से जल्द फिल्म सेट पर वापस आने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने स्वीकार किया कि वो अब बहुत सारी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।

साथ ट्रिप करने की है प्लानिंग

दूसरी ओर, आमिर ने अपने दोनों दोस्तों को यूरोप या अमेरिका की ट्रिप पर उनके साथ चलने की सलाह दी। ये चर्चा हुई कि अब समय आ गया है कि इन तीनो सुपरस्टार्स को काम का बोझ नहीं लेना चाहिए और चुनिंदा काम ही करना चाहिए। तीनों ने ये भी डिस्कस किया कि अब उन्हें कैसी फिल्में करनी चाहिए और किस तरह चैलेंज लेना चाहिए।

डंकी पर भी हुई चर्चा

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तीनों रात भर बेहद सहज थे और सुबह 4 बजे तक पार्टी करते रहे। आमिर आमतौर पर जल्दी सोना पसंद करते हैं, लेकिन उन्होंने भी ये टाइम एन्जॉय किया। आमिर ने सलमान से चैंपियंस के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे वह निकट भविष्य में सलमान के साथ फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। आमिर और शाहरुख ने डंकी पर भी चर्चा की क्योंकि आमिर भी राजकुमार हिरानी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X