..................... Shahrukh Khan, Salman Khan, Akshay Kumar upcoming films in 2017 - Hindi Filmibeat

#2017KaHisaab: शाहरूख 3, सलमान 2, अक्षय 3, अजय 2, आमिर 1

2016 को खत्म होने में कुछ ही महीने बाकी हैं और सुपरस्टार्स अब 2017 की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन जैसे जैसे, नई फिल्मों की अनाउंसमेंट हो रही है वैसे वैसे फैन्स का भी एक्साइटमेंट बढ़ रहा है।

2017 में हमारे पांचों सुपरस्टार्स एक से बढ़कर एक धमाके करने वाले हैं और दर्शकों को इन धमाकों का बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से तब जब इस साल शाहरूख खान की फिल्म फैन बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकी।

2017 upcoming bollywood films

ऐसे में अब फैन्स को उम्मीद है कि अगले साल कुछ और बेहतर फिल्में आएंगी। अगले साल का कैलेंडर देखा जाए तो शाहरूख खान की तीन फिल्में, अक्षय कुमार की तीन फिल्में, अजय देवगन की दो फिल्में और सलमान खान की दो फिल्में लाइन में हैं।
[जब तक शाहरूख ये एक फिल्म करेंगे....अक्षय दिखा देंगे 10 का दम!]

अब इस कैलेंडर में 4 महीनों में कितना बदलाव होता है पता नहीं लेकिन जानिए आपके सुपरस्टार्स की अगले साल की तैयारी -
[#Khiladi: भूल जाइए 100, 200 करोड़...अक्षय कुमार ने खोला 3000 करोड़ क्लब]
रईस
साल की शुरूआत करेंगे शाहरूख खान। राहुल ढोलकिया की ये फिल्म - मियांभाई, गुजरात के एक बिज़नेसमैन अब्दुल लतीफ पर आधारित है जो 90 के दशक में गुजरात का सबसे बड़ा शराब माफिया था। फिल्म ऋतिक रोशन स्टारर काबिल के साथ क्लैश हो रही है।

द रिंग
शाहरूख खान अपनी इम्तियाज़ अली स्टारर फिल्म की शूटिंग प्रेग में शुरू कर चुके हैं। और उनका लुक देखकर आपको फिर एक बार अपने होश संभालने की ज़रूरत पड़ेगी। वो लग ही इतने हैंडसम रहे हैं। फिल्म में शाहरूख खान को थोड़े ही दिन में अनुष्का शर्मा भी जॉइन कर लेंगी। फिल्म की रिलीज़ डेट है इंडिपेंडेंस वीकेंड।

आनंद एल राय
शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म जिसमें वो बौने बने हैं। इससे ज़्यादा इस फिल्म के बारे में कोई कुछ नहीं जानता। बस ये भी कि पहले ये फिल्म सलमान खान कर रहे थे और ये कि इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होनी है।

ट्यूबलाइट
सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद वीकेंड पर रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान खान स्पेशल इंसान बने हैं और फिल्म काफी सारा इमोशनल ड्रामा दिखाएगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं कबीर खान और फिल्म में सोहेल खान और एक चीनी एक्ट्रेस भी दिखाई देंगी। [#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म !]


प्रभुदेवा - अतुल अग्निहोत्री
प्रभुदेवा सात साल बाद सलमान खान को लेकर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने इच्छा जताई थी कि वांटेड 2 उनके दिमाग में है। लेकिन अब ये नई फिल्म वांटेड का सीक्वल है कि नहीं, इस पर किसी ने कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया है। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं और डेट फिलहाल तय नहीं है।

बादशाहो
मिलन लूथरिया की बादशाहो अपनी ड्रीम टीम के साथ तैयार है। फिल्म की कास्ट और क्रू फाइनल हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन का साथ देंगे इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डीक्रूज़, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा। फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज़ के लिए तैयार रहेगी।

सन्स ऑफ सरदार
अजय देवगन के लिए फिलहाल दो फिल्में काफी खास हैं.. पहली शिवाय, जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। दूसरी फिल्म है सन्स ऑफ सरदार, जो 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी। सन्स ऑफ सरदार सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी।



जॉली एलएलबी

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल यानि की वकील का किरदार निभाएंगे। जबकि हीरोइन के रूप में हुमा कुरैशी को लॉक किया गया है। फिल्म फरवरी में रिलीज़ होगी।

2.0
फिल्म रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है और अक्षय कुमार फिल्म की निगेटिव लीड हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा मेन लीड में होंगी एमी जैक्सन। एमी अक्षय के साथ सुपरहिट फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग में भी दिख चुकी हैं।

क्रैक
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया। फिल्म का नाम है- क्रैक (crack).. इस फिल्म का नाम कहीं भी खबरों में नहीं था। फिल्म का निर्देशन करेंगे नीरज पांडे। यह फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X