..................... Shahrukh Khan, Salman Khan, Akshay Kumar in Forbes richest men list - Hindi Filmibeat

शाहरूख - सलमान - अक्षय कुमार को झटका...TOP 10 लिस्ट से OUT!

फोर्ब्स ने इस साल सबसे ज़्यादा महंगे सेलिब्रिटी की एक सूची जारी की है। जिसमें हमारे तीन सुपरस्टार्स भी शामिल है। शाहरूख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार, फोर्ब्स की सबसे महंगे सेलिब्रिटी की TOP 100 लिस्ट में शामिल हैं।

लेकिन दिलचस्प ये है कि अगस्त 2016 में इसी लिस्ट में सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरूख खान टॉप 10 में शामिल थे। लेकिन इस साल ये तीनों 50 नंबर के बाद ही एंट्री मारते हैं।

shahrukh-khan-salman-khan-akshay-kumar-forbes-richest-men-list

लिस्ट में 65 नंबर पर हैं शाहरूख खान, 71 पर अक्षय कुमार और 80 पर सलमान खान। गौरतलब है कि पिछले साल जब ये सेलिब्रिटी टॉप 10 में आए तो सबने विरोध किया कि बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड जितना तो कमाती नहीं।

फिर भी हमारे एक्टर्स हॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देते हुए टॉप 10 फीस की लिस्ट में कैसे शामिल हैं। शाहरूख खान ने 8वें नंबर पर अपना स्थान बनाया। उनके बारे में फोर्ब्स ने लिखा कि 33 मिलियन की कमाई के साथ शाहरूख ऑस्कर विजेता लियोनार्डो डी कैपरियो से आगे हैं।

वहीं अक्षय कुमार इस लिस्ट में 31.5 मिलियन की कमाई के साथ 10वें नंबर पर थैेअक्षय के बारे में फोर्ब्स ने लिखा कि फिलहाल वो बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा व्यस्त एक्टर हैं और उनके पास हॉलीवुड के ढेरों ब्रांड्स हैं। इसलिए उनकी कमाई इतनी ज़्यादा है।

ये तो हुई विदेश की बात। अब मिलिए बॉलीवुड के टॉप 10 बॉक्स ऑफिस स्टार्स से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X