शाहरूख के पड़ोसी बनें सलमान, दूर होंगे शिकवे!

बॉलीवुड में कभी दो शरीर और एक आत्मा कहे जाने वाले शाहरूख खान और सलमान खान आज एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखना चाहते हैं। लोगों को आज तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों की दुश्मनी की वजह क्या है? लेकिन सबको पता है कि दोनों को एक साथ अब देख पाना बहुत मुश्किल है इसलिए कोई पहल भी नहीं करता है।

लेकिन इस खबर से लगता है कि अब किंग खान और दबंग में दोस्ती हो सकती है क्योंकि सलमान खान, शाहरूख के पडो़सी जो बनने जा रहे हैं। खबर है कि अभिनेता सलमान खान ने शाहरूख के 'मन्नत' के नजदीक 32 करोड़ रूपए का ट्रिप्लैक्स खरीदा है। लमान का फ्लैट 9,763 वर्गफीट क्षेत्रफल का है।

सलमान ने फ्लैट के बाजार भाव के हिसाब से करीब 1.64 करोड़ रूपए का स्टाम्प शुल्क अदा किया है। यह फ्लैट, किंग खान की मन्नत के बिल्कुल करीब है। इसलिए अब ना चाहते हुए भी सलमान-शाहरूख का आमना-सामना होगा।

इसलिए हो सकता है कि दोनो के बीच के गिले-शिकवे दूर हो जाये। लेकिन कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि दोनों ही खान काफी गर्म मिजाज के हैं इसलिए हो सकता है कि मामला सुलझने की जगह बिगड़ जाये। खैर देखना दिलचस्प होगा कि सलमान के घर में आने के बाद क्या होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X