कौन बनेगा भगवान शाहरूख या सलमान?
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म को लेकर थोड़े परेशान हो गए हैं। फिल्म का नाम है ओह, माई गॉड। दरअसल इस फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार पहले खुद अक्षय कुमार निभाने वाले थे। लेकिन अब वो चाहते हैं कि इस रोल को बॉलीवुड का कोई और एक्टर निभाए। अक्की की तलाश सलमान खान और शाहरुख खान पर आकर रूक सी गई है।
खबर आ रही है कि सलमान या शाहरुख में से कोई एक भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा सकता है। इस बात का कारण है कि अक्षय खुद ही अपनी दूसरी फिल्मों के लिए ही काफी मुश्किल से समय निकाल पा रहे हैं ऐसे में वो इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते।
फिल्म के डारेक्टर अश्विनी यार्डी का मानना है कि सलमान या शाहरुख में से कोई एक कृष्ण के किरदार के लिए फिट रहेंगे। बॉलीवुड के इन दो सुपरहीरो से बात चल रही है। देखते हैं कि कौन इस फिल्म के लिए हांमी भरता है।
दरअसल यह फिल्म परेश रावल के एक नाटक कृष्ण बनाम कन्हैया से प्रेरित है। इस फिल्म में भगवान कौन होगा अभी तक यह तय नहीं हो पाया है क्योंकि शाहरूख अभी लंदन में यशराज फिल्म्स की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके तुंरत बाद वो रोहित शेट्टी के लिए भी काम करना शुरू कर देंगे।
वहीं दबंग खान फिलहाल तो मुंबई में ही हैं लेकिन वो दबंग 2 के लिए अगले दो हफ्ते व्यस्त रहने वाले हैं। इसके अलावा भी वो कई दूसरे प्रोजेक्ट से जुड़े रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications