शाहरुख खान ने कह दी चौंकाने वाली बात, ...मुझसे ज्यादा कहीं फेमस ना हो जाए वो

अपने फैन को जो जवाब शाहरुख खान ने दिया है, वह ना सिर्फ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बल्कि एसआरके के इस जवाब से उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी एक बड़ी जानकारी उनके फैंस के हाथ लगी है। दरअसल, अपने फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, 'मेरे पास ढेर सारे पालतू हैं। लेकिन मैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता। नहीं चाहता कि वे मुझसे ज्यादा फेमस हो जाए।' इससे पता चलता है कि मन्नत में शाहरुख खान के परिवार के साथ-साथ उनके ढेरों पालतू जानवर भी हैं। हालांकि शाहरुख खान या परिवार के किसी भी सदस्य ने कभी भी सोशल मीडिया पर अपने पालतू की कोई फोटो शेयर नहीं की है।
शाहरुख खान ने इस एक जवाब से अपने फैंस को खुद से जुड़ी कई बातें बता दी हैं। एक तरफ शाहरुख खान ने ये बताया है कि उनके पास एक नहीं बल्कि कई पालतू हैं। हालांकि उनके पास कौन से पालतू जानवर हैं, इसका खुलासा उनके जवाब से नहीं हो पाया है। साथ ही शाहरुख ने मजाकिया लहजे में यह भी स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में भी वह अपने पालतूओं की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे। शाहरुख खान ने कई सालों पहले अपने एक इंटरव्यू में अपने पालतू कुत्ते को खोने का अफसोस जताया था लेकिन हाल के सालों में उन्होंने कभी भी अपने पालतू जानवरों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि शाहरुख खान को पालतू जानवरों से काफी प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

