Juhi Chawla की बेटी को लेकर Shahrukh Khan ने कह डाली ऐसे बात, वायरल हो रहा है ट्वीट!

सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी तरह का पोस्ट करते रहते हैं और देखा जाता है कि उनके फैंस इसपर अपना रिएक्शन देते हैँ। इस वक्त उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जोकि उन्होने जूही चावला की बेटी को लेकर किया है।
शाहरुख खान ने ये ट्वीट करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और इसकी तस्वीर जूही ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
जान्हवी की तस्वीर पोस्ट करते हुए जूही ने लिखा था, ''कोलंबिया क्लास 2023'' फिर क्या था, इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ''यह तो कमाल है। उसके वापस आने और उसके साथ जश्न मनाने का इंतजार नहीं कर सकता। और अत्यधिक गर्व की अनुभूति होती है। लव यू जाज।''
शाहरुख खान ने जैसे ही ये पोस्ट किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर कई तरह से रिेएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान और जूही चावला के रिश्ते काफी शानदार हैं और जूही आर्यन के बचाव में तब आई जब उन्हे क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया।
करीब एक महीने बाद रिहा होने पर उसने आर्यन के लिए ₹1 लाख के बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए थे। जूही आर्यन की रिहाई के समय उसकी ज़मानत थी।


Click it and Unblock the Notifications