Suhana Khan- 'कोस्टार को कोचिंग की जरूरत है..' शाहरुख खान की इस सलाह पर सुहाना खान ने दिया जवाब

सुहाना खान काफी जल्दी फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली है और इसके लिए वो काफी ज्यादा कॉफिडेंट लग रही हैं। यही कारण है कि वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इंतजार कर रही हैं कि कब उनकी फिल्म रिलीज हो।
हालांकि शाहरुख खान भी उनके समर्थन में रहते हैं और बीच बीच में अपनी राय देते रहते हैं। हाजिर जवाबी के लिए मशहूर शाहरुख खान ने हाल ही में सुहाना खान की लेकर पोस्ट किया था, हालांकि उन्होने एक गलती कर दी और सुहाना खान की को-स्टार को लेकर टिप्पणी कर दी।
इसके बाद सुहाना खान ने भी बता दिया कि वो उन्ही की बेटी हैं और ऐसा जवाब दिया जिसको लेकर चर्चा है। बता दें कि सुहाना खान की एक तस्वीर पोस्ट पर शाहरुख खान ने लिखा था कि, ''मेरी पसंदीदा जगह तुमको देखकर अच्छा लगा, कैमरे के सामने.. तुम कंफर्टेबल और कॉफिडेंट, अच्छी और ग्लो कर रही हो। तुम सभी पर गर्व है।
उह लेकिन तुम्हारी को-स्टार उस बिल्ली को थोड़ी कोचिंग की जरूरत है कि कैमरा कैसे फेस करते हैं।'' इसके बाद सुहाना खान ने भी पापा को जवाब देने में किसी तरह की कोई देरी नहीं की।
उन्होने लिखा, ''आई लव यू शाहरुख खान, मैं आने वाली चीज के लिए काफी एक्साइटेड हूं। लेकिन मुझे लगता है बिल्ली परफेक्ट है।'' इसके बाद बाप बेटी की ये बातचीत तेजी से चर्चा में है और लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर सुहाना खान द आर्चीज को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी ओटीटी पर उनकी फिल्म बवाल काटने वाली है। शाहरुख खान की बात करें तो जवान को लेकर बिजी हैं और काफी और 7 सितंबर को उनकी फिल्म रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने की तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications