शाहरुख खान ने Ashutosh Rana को लेकर कही इतनी बड़ी बात, Renuka Sahane ने दिया जवाब!

shahrukh khan

शाहरुख खान का ASK SRK सेशन एक बार फिर से चर्चा में चल रहा है और इस मौके पर उन्होने अपने फैंस के हर सवाल के जवाब दिए हैं। लेकिन इस दौरान उन्होने अभिनेता आशुतोष राणा को लेकर कुछ ऐसा कह डाला जिसपर उनकी पत्नी अभिनेत्री रेणुका सहाने का रिएक्शन सामने आया है। हालांकि आशुतोष राणा ने इस पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। दरअसल शाहरुख खान से एक फैन ने आशुतोष राणा को लेकर एक सवाल पूछा था जिसको लेकर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया था।

उन्होने लिखा था, ''आशुतोश राणा ज्ञानी हैं, अंतर्यामी हैं.. उससे भी ज्यादा वो शानदार एक्टर हैं।'' जैसे ही शाहरुख खान का ये जवाब सामन आया इसपर रेणुका सहाने ने भी रिएक्ट किया है।

रेणुका ने लिखा, "आप बहुत दयालु और उदार और सच्चे हैं"। इसके बाद से शाहरुख खान का ये पोस्ट काफी चर्चा में है। हालांकि उन्होने फिर से रेणुका सहाने को किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। शाहरुख खान की फिल्म पठान में अभिनेता आशुतोष राणा नजर आने वाले हैं और ये फिल्म काफी दमदार होने वाली है।

फिल्म के ट्रेलर में ही अभिनेता की झलक दिखी थी और ऐसा लग रहा था कि आशुतोष राणा कोई बड़े अधिकारी के किरदार में दिखने वाले हैं। शाहरुख खान के साथ उनके अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और इस साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पठान के कुछ पोस्टर्स और दमदार ट्रेलर के साथ साथ दो गाने भी सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X