#AmbaniKiSagai: देश की सबसे अमीर सगाई में ये कर रहे थे शाहरूख खान और सचिन तेंदुलकर, तस्वीरें वायरल
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई पिछले एक महीने से मीडिया की सुर्खियों में है। पिछले महीने दोनों का रिश्ता पक्का हुआ था जिसके बाद एक बड़ी सी पार्टी रखी गई थी।
फिर मुंबई में पिछले हफ्ते उनकी इंगेजमेंट के पहले एक पार्टी रखी गई। इसके बाद इंगेजमेंट के पहले मेहंदी की पार्टी रखी गई। इसके बाद, इंगेजमेंट की पार्टी हुई। और इन तीनों पार्टियों का मज़ा बॉलीवुड सितारों ने जमकर उठाया।

अब इस पार्टी के अंदर की तस्वीरें वायरल होना शुरू हुई है। इनमें शाहरूख खान की दो तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर है शाहरूख खान और सचिन तेंदुलकर की एक सेल्फी, पारंपरिक गुजराती टोपी और टीके के साथ।
[प्रियंका चोपड़ा ने अंबानी की पार्टी में ली कपल एंट्री, तस्वीरों ने उड़ाए होश]
मानना पड़ेगा कि ये सेल्फी है बेहद क्यूट और इसलिए फैन्स इसे धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं। इसके अलावा, पार्टी से शाहरूख खान और ज़ुबिन ईरानी की एक तस्वीर स्मृति ईरानी ने शेयर की है।
स्मृति ईरानी के पति ज़ुबिन और शाहरूख खान बचपन के दोस्त हैं। उनकी तस्वीर शेयर करते हुए स्मृित ने लिखा कि लोग कहते हैं कि केवल औरतें गॉसिप करती हैं। लेकिन ये तस्वीर देखिए।
देखिए अंबानी की पार्टी की चुनिंदा अंदर की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












