Zero: सलमान और आमिर को शाहरुख खान ने दी टक्कर, इतने थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म
शाहरुख खान की जीरो आज रिलीज हो गई है और इसके साथ ही उस रेस में शामिल हो गई है जो 2018 में सलमान खान और आमिर खान ने शुरु की थी। खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म स्क्रीन्स के मामले में आमिर और सलमान के कुछ ज्यादा पीछे नहीं है बल्कि उनके बराबर की टक्कर दे रही है। बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को इंडिया में रिलीज के लिए 4380 स्क्रीन्स मिली है।
बात करें सलमान खान की रेस 3 को तो फिल्म को इंडिया में 4400 और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इंडिया में 5000 स्क्रीन्स मिली थीं। अब सलमान और आमिर खान की फिल्म ने इस तरह को कोई कारनामा करके नहीं दिखाया और अब शाहरुख खान से लोगों की उम्मीदें हैं।

एक ओर जहां सलमान खान की फिल्म ने इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद भी एवरेज कमाई की थी। आमिर खान की फिल्म तो बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। अब देखना ये है कि शाहरुख खान की फिल्म क्या धमाल मचाती है। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें है।


Click it and Unblock the Notifications











