..................... Shahrukh Khan's Zero trailer to be released on his birthday November 2 - Hindi Filmibeat

एक साथ दिखेंगे शाहरूख खान और सलमान - ज़ीरो का धमाकेदार ट्रेलर, तारीख LOCK कर लीजिए

Recommended Video

Shahrukh Khan to release 'Zero' movie trailer on his Birthday | FilmiBeat

शाहरूख खान और सलमान खान जब भी साथ आते हैं धमाका हो ही जाता है। इस साल ईद पर दर्शकों ने दोनों को साथ देखा ज़ीरो के ईद टीज़र में जहां सलमान और शाहरूख एक साथ नाचते दिखाई दिए। और फैन्स को उम्मीद है कि ज़ीरो ट्रेलर में भी सलमान को जगह मिलनी तय है। अब लीजिए ज़ीरो ट्रेलर की डीटेल्स।

आनंद एल राय ने कंफर्म किया है कि शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का ट्रेलर, उनके जन्मदिन पर 2 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। बस इस एलान के बाद से फैन्स को केवल शाहरूख के जन्मदिन का इंतज़ार है। इस फिल्म से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि आनंद एल राय एक बार फिर शाहरूख खान का करियर पटरी पर ला सकते हैं।

shahrukh-khan-s-zero-trailer-be-released-on-his-birthday-november-2

खबरों की मानें तो ज़ीरो में शाहरूख खान का डबल रोल है। एक आम आदमी का और दूसरा सर्कस में काम करने वाले एक बौने - बऊआ सिंह का। बऊआ सिंह बॉलीवुड का काफी बड़ा फैन है, खासतौर से कैटरीना कैफ का। यही वजह है कि फिल्म का नाम पहले कैटरीना मेरी जान रखा गया था।
[शाहरूख खान ने कर दिया है एलान, क्रिसमस में करूंगा डबल धमाका]

फिल्म में शाहरूख खान के साथ दिखाई देंगी अनुष्का शर्मा। अफवाहों की मानें को फिल्म में साई फाई एंगल भी है और फिल्म के क्लाईमैक्स में ये एंगल आएगा जो पूरी फिल्म को पलट कर रख देगा। इस बात की थोड़ी सी पुष्टि करता है फिल्म का पोस्टर।

वैसे खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोज़िट अभय देओल हैं। वैसे वाकई हमने शाहरूख खान के 18 ऐसे किरदार निकाल लिए जहां वो किसी और की बीवी या गर्लफ्रेंड पर डोरे डाल रहे थे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X