ज़ीरो TEASER: शाहरुख के साथ सलमान भाईजान ने किया- ईद मुबारक, पहली झलक जबरदस्त
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ज़ीरो का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान स्टारर यह टीजर एकदम जबरदस्त है। साथ ही सलमान खान का स्पेशल तड़का। कोई शक नहीं कि दोनों खान सुपरस्टार को साथ देखना हमेशा शानदार अनुभव होता है। ज़ीरो का यह टीजर काफी धमाकेदार है। ईद पर फैंस को शाहरुख- सलमान का यह खास तोहफा मुबारक हो।
TEASER: सनी देओल की 'यमला पगला दीवाना फिर से'
टीजर में शाहरुख- सलमान साथ में डांस करते भी दिखते हैं। बता दें, जीरो 22 दिसंबर 2018 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म का यह टीजर सलमान की रेस 3 के साथ जोड़ा जाएगा। यानि की रेस 3 के दौरान दर्शक जीरो की झलक भी देखेंगे।

जीरो में शाहरुख एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में होंगी। आनंद एल राय की यह फिल्म 2018 की सबसे बिग बजट फिल्मों में एक है। फिल्म के वीएफएक्स पर कितना काम किया गया है, इसकी झलक आप टीजर में भी देख लेंगे..
यहां देंखे शाहरुख खान की जीरो का दूसरा टीजर-


Click it and Unblock the Notifications











