सलमान खान के साथ.. ईद पर शाहरुख खान का जबरदस्त धमाका.. FINAL
शाहरुख खान की फिल्म जीरो साल 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। साल की शुरुआत में ही फिल्म के छोटे से टीजर के साथ फैंस को बेसब्र कर दिया गया था।
बहरहाल, शाहरुख फैंस के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही फिल्म का दूसरा लुक भी रिलीज किया जाएगा। जी हां, जीरो का दूसरा लुक ईद पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने खुद यह खुलासा किया है।

बता दें, जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। आनंद एल राय ने बताया है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और संभवतः मई अंत तक खत्म हो जाएगी, फिर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि शाहरुख की यह फिल्म लगभग 180 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। जीरो में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में दिखेंगी। जबकि सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारे कैमियो करते नजर आएंगे।
जाहिर है अब शाहरुख फैंस को ईद का इंतजार होगा। खास बात है कि 2018 ईद में सलमान और शाहरुख फैंस दोनों को ही सरप्राइज मिलने वाला है। जहां जीरो का लुक सामने आएगा, वहीं सलमान की रेस 3 रिलीज होने वाली है। जाहिर है ये ईद धमाकेदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












