Zero Countdown: बऊआ 'शाहरूख' सिंह ने कर दिया है एलान - ले आ तेरे तीनों खान, यहीं खड़ा हूं मेरी जान
शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो, 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का प्रमोशन ज़ोरदार तरीके से चल रहा है। फिल्म में शाहरूख खान, बऊआ सिंह नाम के एक बौने का किरदार निभा रहे हैं और उनके किरदार का एक ट्विटर पेज भी है जिसके ज़रिए फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। और अब इस ट्विटर पेज पर बऊआ सिंह ने धमाकेदार एलान कर दिया है।
कल रात इस ट्विटर अकाउंट से बऊआ सिंह ने ट्वीट किया है - ले आ तेरे तीनों खान, यहीं खड़ा हूं मेरी जान। अब बस फिर क्या तब से फैन्स लगातार, बऊआ की इस खुली चुनौती को रिट्वीट और लाइक कर रहे हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म का एक डायलॉग है।

शाहरूख खान से ज़ीरो के ट्रेलर लॉन्च में पूछा गया कि फिल्म से उनका फेवरिट डायलॉग क्या है और शाहरूख ने तभी खुलासा किया था कि फिल्म से उनका फेवरिट डायलॉग है ले आ तेरे तीनों खान, यहीं खड़ा हूं मेरी जान।
आनंद एल राय के लिए इस फिल्म की कहानी और डायलॉग्स लिखे हैं हिमांशु शर्मा ने। हिमांशु और आनंद साथ में इससे पहले रांझणा, तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में काम कर चुके हैं। इन तीनों ही फिल्मों के डायलॉग, दर्शकों को ज़ुबानी याद हैं। इसलिए अब देखना है कि ज़ीरो में ऐसे कितनी पंचलाइन होंगीं जो दर्शकों के ज़ेहन में बस जाएंगी।
वैसे जानिए, अब तक फिल्म के वायरल डायलॉग्स से फिल्म की कितनी कहानी पता चल चुकी है -


Click it and Unblock the Notifications











