..................... Shahrukh Khan's Zero Character Bauaa Singh joins twitter to kickstart promotions - Hindi Filmibeat

ALERT: शुरू हो गया शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का धमाकेदार प्रमोशन, बऊआ की धमकी के साथ

शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का प्रमोशन शुरू हो चुका है। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ होनी है। आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरूख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम है बऊआ सिंह और अब बऊसा सिंह ट्विटर पर अपनी दस्तक दे चुका है। आमतौर पर वरूण धवन, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे, अपनी फिल्म से पहले अपने ट्विटर अकाउंट का नाम , अपनी फिल्म के किरदार के नाम पर रख लेते हैं।

लेकिन एक कदम आगे बढ़ते हुए, शाहरूख खान की ज़ीरो की टीम, उस पूरे किरदार को ही ट्विटर पर ले आई। बऊआ का पहला ट्वीट भी बड़ा मज़ेदार था। बऊआ ने लिखा - "मैं जो हूं, मैं बऊआ सिंह हूं जनाब। इस बात का आप बेहद लिहाज़ कीजिएगा और जो नहीं करेंगे, उनसे मोहब्बत करके मैं उन्हें मार डालूंगा। तैयार हो जाओ ट्विटर वालों, आ गए हैं बऊआ सिंह।"

shahrukh-khan-s-zero-character-bauaa-singh-joins-twitter-to-kickstart-promotions

इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ दिखाई देंगी कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा। जहां फिल्म से कैटरीना कैफ का एक लुक उनके जन्मदिन पर शाहरूख ने रिलीज़ किया था वहीं अभी तक अनुष्का का लुक छिपा हुआ है। फिल्म में इसके अलावा अभय देओल भी कैमियो करते नज़र आएंगे।
[धूम 4 के लिए शाहरूख के साथ सलमान या रणवीर BOOKED]

माना जा रहा है कि फिल्म पहले सलमान को ऑफर हुई थी और वो इसे लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन उनकी शर्त थी कि फिल्म में वो बौने बने हैं ये खबर किसी के पास ना जाए। लेकिन ये खबर लीक हो गई और सलमान की दिलचस्पी फिल्म से खत्म हो गई। बाद में आनंद एल राय ने शाहरूख को ये फिल्म ऑफर की।

अब सलमान ने फिल्म में शाहरूख के कहने पर एक कैमियो किया है और इसका टीज़र, ईद पर रिलीज़ भी हो चुका है। सलमान और शाहरूख दोनों ही इस टीज़र में एक सर्कस में डांस करते दिखाई दिए। वहीं शाहरूख के किरदार बऊआ सिंह को भी इस टीज़र में सलमान खान ने ही इंट्रोड्यूस किया।

बहरहाल, ज़ीरो का ये प्रमोशन आईडिया शानदार लग रहा है। आपको याद दिलाते हैं कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बेहतरीन प्रमोशन आईडिया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X