..................... शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की थ्रोबैक तस्वीर वायरल Shahrukh khan's Wife Gauri khan throwback picture viral - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की थ्रोबैक तस्वीर वायरल, बोलीं 'याद है ये शानदार Look'

सुपरस्टार शाहरुख खान और उनका पूरा परिवार अक्सर काफी ज्यादा चर्चा में रहता है। किसी की भी एक तस्वीर अगर सोशल मीडिया पर सामने आती है तो लोग उसको काफी प्यार देते हैं और जमकर साझा करते हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की बात करें तो उनको लाइमलाइट में काफी कम देखा जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर उनको भी काफी पसंद किया जाता है। इस समय उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिनको खुद गौरी ने शेयर किया है।

इन तस्वीरें के साथ गौरी ने लिखा है कि.. 'ओह मुझे ये लुक याद है.. 2007.' गौरी खान के इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बात करें शाहरुख खान और गौरी खान के रिश्ते की तो दोनों 30 सालों से साथ में हैं।

gauri khan, shahrukh khan, गौरी खान, शाहरुख खान

दोनों ने स्ट्रगल के दौरान ही एक दूसरे का हाथ थामा था और आज सफल होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ निभाते आ रहे हैं। गौरी खान और शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं।

सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम। सुहाना के डेब्यू को लेकर आए दिन गॉसिप्स नजर आते हैं। खैर ये जोड़ी दर्शकों के लिए एक आइडल से कम नहीं हैं।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो फिल्म जीरो में नजर आए थे और इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं और काफी समय से फिल्म को लेकर तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X