..................... Shahrukh Khan's Wife Company connection with SNK Pan Masala in Kanpur! इस विवाद से जुड़ा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का नाम! - Hindi Filmibeat

एसएनके कंपनी में छापा, इस विवाद से जुड़ा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का नाम!

By Filmibeat Desk

सुपरस्टार शाहरुख खान जितने मशहूर हैं उनकी पत्नी गौर खान भी उतना ही चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार एक विवाद से उनका नाता जुड़ा है जिसका कनेक्शन सीधा यूपी और एसएनके पान मसाला से है। हाल ही में यूपी के कानपुर में प्रधान आयकर निदेशक जांच कानपुर के निर्देश पर एसएनके पान मसाला समूह के 31 परिसरों पर छापे मारे गए थे। जिसके बाद वो काफी चर्चा में आया था। हालांकि जांच लगातार जारी है।

इस छापे के बाद खबर आई थी कि पान मसाला कंपनी जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे है उनमे से सभी कामों में गौरी खान की कंपनी को काम दिए जाने की बात सामने आई थी। ऐसी खबर है कि आयकर विभाग अब गौरी खान की कंपना की जांच भी कर सकता है।

gauri khan, shahrukh khan, शाहरुख खान, गौरी खान

हालांकि इससे जुड़ी किसी तरह की अपडेट बाद में सामने नहीं आया है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की मुसीबतें बढ़ती हैं कि नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। गौरी खान को लाइमलाइट में रहना काफी कम पसंद है।

अक्सर वो अपने परिवार या शाहरुख खान के साथ स्पॉट की जाती हैं। गौरी खान और शाहरुख खान काफी समय से साथ हैं और सुपरस्टार बनने से पहले ही शाहरुख खान ने गौरी से शादी कर ली थी।

शाहरुख खान की बात करें तो इस समय वो फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं और लगातार इसकी शूटिंग चल रही है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि पहले भी साथ काम कर चुकी हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X