शाहरुख की वैनिटी वैन से नागरिक परेशान..FIR दर्ज
शाहरुख खान की वैनिटी वैन से आजकल बांद्रा आने जाने वाले नागरिक खासा परेशान हैं। वजह ये है कि इस वैनिटी वैन के लिए शाहरुख खान के बांद्रा स्थित बंगले मन्नत के बाहर एक रैप बनाया गया है। जिसपर उनकी वैनिटी वैन खड़ी होती है। ये रास्ता बैंडस्टैंड से लेकर सेंट मेरी चर्च की तरफ जाता है और सितंबर माह में होने वाले मेले के दौरान इस रास्ते पर आवाजाही काफी बढ़ जाती है।

अब अगर इसी तरह से शाहरुख खान की वैनिटी वैन रास्ते के किनारे खड़ी रही तो ज्यादा भीड़ होने पर सड़क पर जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इस वजह से नागरिकों ने भाजपा सांसद पूनम महाजन को खत लिखकर शिकायत दर्ज की है और कुछ पूनम महाजन से मिलकर भी आए हैं। पूनम महाजन ने बीएमसी में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि वो इस अवैध रैंप को गिरा दें।
पूनम महाजन ने कुछ कानूनी कागजात भी पेश किये हैं जिनके अनुसार ये साफ है कि ये जमीन सरकारी है और इसपर किसी व्यक्ति विशेष का अधिकार नहीं है। शाहरुख खान की वैनिटी वैन के खड़े होने के चलते आम आदमी इस सड़का का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मुंबई म्यूनिसिपल कमिश्नर सीताराम कुंते को ये खत 29 जनवरी को प्राप्त हुआ है और वो इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।
देखना ये है कि शाहरुख की वैनिटी वैन का ये रैंप नागरिकों की शिकायत पर तोड़ा जाता है या फिर से पैसा और ताकत के आगे आम नागरिकों की मुश्किलों को दरकिनार कर दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications