Pathaan के सेट से वायरल हुई शाहरुख खान की अनदेखी तस्वीर, क्रू ने गोद में उठाया और..

Recommended Video
सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान को लेकर चर्चा है और इस वक्त लोग उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख खान की कुछ अनसीन तस्वीरें पठान के सेट से सामने आईं हैं जो कि आपको काफी पसंद आने वाली हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान अपने क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती कर रहे हैं और उनके साथ पोज भी देते हुए नजर आ रहे हैं।
राजवीर नाम के एक क्रू मेंबर ने शाहरुख खान की तस्वीर साझा की है और लिखा है, "ये नाम क्यों पड़ा, कैसे पड़ा, इसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिए" जल्दी मिलते हैं...#पठान से!!! जनवरी 2023...सिर्फ सिनेमाघरों में।'
'बता दें कि इस तस्वीर में शाहरुख खान अपने क्रू मेबर्स की गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उन लोगों ने पठान को उठा रखा है। इसके अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें राजवीर शाहरुख खान के साथ पोज दे रहे हैं।

कई महीने पहले पोस्ट की गई
हालांकि ये तस्वीर कई महीने पहले पोस्ट की गई थी। शाहरुख खान इस वक्त फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और हाल ही में दुबई पहुंचे थे। यहां बुर्ज खलीफा में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।

दो शब्द बोलते हुए कहा
शाहरुख खान ने भी फैंस के लिए दो शब्द बोलते हुए कहा था, "पार्टी पठान के घर पर राखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी लाएगा।"

25 जनवरी को पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है
बता दें कि ये डायलॉग फिल्म पठान का है को 25 जनवरी को पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है और इसका पहले दिन कमाई ऐसी होगी जिसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा रहा है।

बायकॉट
इस फिल्म के ट्रेलर से पहले बेशरम रंग गाना रिलीज हुआ था और इसने ऐसा विवाद किया था कि फिल्म को बायकॉट तक करने की मांग होने लगी थी।

जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण
फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications