Red Chillies VFX को 9 साल पूरे, शाहरुख खान ने कहा थैंक्स
शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी के रेड चिलीज वीएफएक्स को पूरे 9 साल हो गये हैं। 2002 में रेड चिलीज एंटरेटनमेंट की शुरुआत हुई थी और उसके बाद साल 2006 में डॉन फिल्म को यूरोपियन एकोलेड्स में बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए अवॉर्ड भी मिला।
डॉन के बाद 2007 में ओम शांति ओम फिल्म को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड मिला। साल 2011 में करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की फिल्म रा.वन के स्पेशल इफेक्ट्स को भी काफी सराहा गया ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें इतने बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स प्रयोग किये गये थे।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा वास्तविक होना बहुत ही बोरिंग है। टीम रेड चिलीज वीएफएक्स को को बहुत बहुत शुक्रिया इतनी बेहतरीन और खूबसूरत क्रिएटिव फिल्में बनाने के लिए। 9 साल पूरे हुए।


Click it and Unblock the Notifications












