Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने शुरु किया अपना, सेट पर सरप्राइज देने पहुंचे सुपरस्टार

Shahrukh Khan on Aryan Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पिछले कुछ सालों से चर्चा चल रही थी। अब अपना पूरा समय लेने के बाद आर्यन खान अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, हाल ही में शूटिंग सेट पर आर्यन खान के पहले दिन उनके पिता भी उन्हें चीयर करने के लिए पहुंचे।
आर्यन खान और शाहरुख खान करियर-
आर्यन खान अपनी पिता की तरह एक्टर के तौर पर तो करियर शुरू नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्होंने अपने बचपन के पैशन के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया है और अब वे डायरेक्शन करते नजर आएंगे। हाल ही में शूटिंग सेट पर आर्यन खान के पहले दिन उनके पिता भी उन्हें चीयर करने के लिए पहुंचे।
रिपोर्ट्स की मानें तो 2 जून को आर्यन खान ने अपनी शूटिंग की शुरुआत मुंबई के वर्ली में की। इस दौरान शाहरुख खान भी अपने बेटे को चीयर करने के लिए पहुंचे, सुबह 7 बजे का रिपोर्टिंग टाइम था और शाहरुख खान 7 बजे से पहले ही आर्यन खान को सरप्राइज देने के लिए पहुंच गए थे। बिजी शेड्यूल के बीच भी शाहरुख खान ने अपने बेटे के इस खास दिन पर उन्हें चीयर किया और उनका हौसला बढ़ाया।
वेब सीरीज से आर्यन खान का डेब्यू-
वेब सीरीज की बात करें तो आर्यन खान की इस वेब सीरीज में 6 एपिसोड्स होंगे। इसकी घोषणा साल 2022 दिसंबर में कर दी गई थी, इस वेब सीरीज का नाम स्टारडम रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस वेब सीरीज पर तेजी से काम चलेगा और इसकी शूटिंग कुल 350 लोग मिलकर कर रहे हैं।
इस वेब सीरीज के जरिए बॉलीवुड के गोल्डन एरा को दिखाया जाएगा और फैंस को स्टारडम के सही मायनों से रूबरू कराया जाएगा। इस वेब सीरीज के बारे में तो ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि इसमें बॉलीवुड के स्टार्स की अपीयरेंस भी होगी। खास बात यह है कि, इस वेब सीरीज में खुद आर्यन के पिता और सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
