शाहरूख खान की पठान में हुई बेटे आर्यन खान की एंट्री, पिता की कमबैक फिल्म की यूं करवा रहे तैयारी
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। उनके डेब्यू की अफवाहें भी आए दिन उड़ती ही रहती हैं और अब आर्यन खान की एंट्री, शाहरूख खान की कमबैक फिल्म पठान में हो चुकी है। हालांकि ये एंट्री बिल्कुल ही अनौपचारिक तरीके से हुई है। दरअसल, आर्यन खान इस समय अपने पिता के कमबैक में बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
शाहरूख खान, एक्शन अवतार के साथ कमबैक करने वाले हैं और इसमें उनकी मदद कर रहे हैं आर्यन खान। आर्यन खान हॉलीवुड फिल्मों की अच्छी खासी जानकारी रखते हैं और उन्होंने इसी की पढ़ाई भी की है। इसलिए वो पठान के एक्शन सीन पर अपनी पैनी नज़र रख रहे हैं।

इतना ही नहीं, आर्यन, पठान के एक्शन सीन पर अपनी टिप्पणियां और सुझाव भी दे रहे हैं और उनके सुझाव को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए उन्हें आधिकारिक रूप से फिल्म में कोई क्रेडिट मिलेगा या नहीं, ये नहीं कहा जा सकता है।
गौरतलब है कि शाहरूख खान भले ही बता चुके हैं कि उनकी बेटी सुहाना को हीरोइन बनना है। लेकिन आर्यन को कैमरे के पीछे काम करना है। उसे एक्टर नहीं बनना है, बल्कि फिल्में डायरेक्ट करनी है। आर्यन खान ने फिल्ममेकिंग में ही अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और अब वो बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल तो उनका ध्यान कैमरे के पीछे रहने में ज़्यादा है। उनके पसंद की फिल्में, करण जौहर की पसंद से बिल्कुल अलग है।

आर्यन खान ने हासिल की फिल्ममेकिंग की डिग्री
खबर थी कि करण जौहर की तख्त के साथ आर्यन खान पूरी तरह से इस फिल्म में उन्हें असिस्ट करेंगे और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखेंगे। लेकिन तख्त ठंडे बस्ते में चली गई। वहीं आर्यन खान की डेब्यू की भी अफवाहें तेज़ी पर थीं। लेकिन फिलहाल आर्यन खान केवल अपनी फिल्ममेकिंग पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल ही फिल्ममेकिंग में अपनी ग्रैजुएशन की डिग्री भी हासिल की है।

आईपीएल पर टिकी नज़रें
जब आर्यन खान को लोगों ने IPL के ऑक्शन में देखा और एक बार फिर से उनके डेब्यू की अटकलें तेज़ हो गईं। इस इवेंट पर आर्यन खान को इस अवतार में जिसने भी देखा बस उन्हें देखता ही रह गया। हर किसी को आर्यन में शाहरूख खान की झलक बेहद साफ नज़र आई। वहीं फैन्स ने आर्यन में देश का अगला सुपरस्टार भी देख लिया।

दोस्त कर रहे हैं डेब्यू की तैयारी
आर्यन खान के दोस्त, चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे को यशराज फिल्म्स लॉन्च करने वाली है। आर्यन की बहन सुहाना खान भी डेब्यू की तैयारी कर रही हैं और उनकी दोस्त अनन्या पांडे अपना डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं आर्यन के बाकी दोस्त भी जल्दी ही अपने डेब्यू की तैयारी करेंगे। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्हें असिस्ट कर रहे हैं। ऐसे में देखना है कि आर्यन के डेब्यू को लेकर खबरें कब पक्की होती हैं।

मम्मी के चहेते आर्यन खान
आर्यन खान ने मशहूर फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में सिंबा के किरदार को अपनी आवाज़ दी है। वहीं सिंबा के पिता मुफासा को आवाज़ दी है शाहरूख खान ने। दोनों की आवाज़ों में ये फिल्म दर्शकों ने काफी इमोशनल होकर देखी थी। जहां आर्यन की पर्सनैलिटी पूरी शाहरूख खान पर गई है वहीं चहेते वो मम्मी के हैं। आर्यन, मम्मी गौरी खान के दुलारे हैं और इस तस्वीर को देखकर ये साफ पता चल रहा है।

कब होगा आर्यन का डेब्यू
आर्यन खान के लुक्स पर कोई भी फिदा हो जाए। कई तस्वीरों में तो वो हू ब हू शाहरूख खान लग जाते हैं। अब बॉलीवुड को तो वाकई इतने गुड लुकिंग हीरो का कब से इंतज़ार है। अब देखना है कि आर्यन का खान डेब्यू कौन लॉन्च करता है। शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट या फिर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स।

कर चुके हैं छोटा सा डेब्यू
वैसे आर्यन खान, करण जौहर की कभी खुशी कभी ग़म में भी दिखाई दिए थे। फिल्म में वो शाहरूख खान के किरदार राहुल के बचपन का रोल निभाते दिखे थे जिसके साथ क्रेडिट्स के दौरान जया बच्चन खेलते हुए दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications