Karan Johar की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़े हैं शाहरुख के बेटे आर्यन खान? कैसा होगा डेब्यू

shahrukh-khan-s-son-aryan-khan-is-part-of-karan-johar-s-rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani

Aryan Khan In Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ करण जौहर निर्देशक की कुर्सी पर 7 साल बाद वापस लौट रहे हैं। फिल्म इस वक्त चर्चा में छाई हुई है। आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे कलाकारों से सजी ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को और अधिक सुर्खियों में जो बात ला रही है, वो ये कि इस फिल्म से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी जुड़े हुए हैं। जी हां, कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो यह आर्यन खान की पहली फिल्म भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान ने ये फिल्म की है, हालांकि, उनका काम कैमरे के सामने है या कैमरे के पीछे, यह अभी तक सामने नहीं आया है।

इसी बीच करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने एक संस्पेंस वाला पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, "यह कुर्सी 7 साल बाद भरने वाली है.. एक भव्य उत्सव का इंतजार है.. देखते रहिए!"

कुछ फैंस जहां मान रहे हैं कि ये पोस्ट करण जौहर के लिए था, जो 7 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस का मानना है कि यह आर्यन खान के फिल्म में आने की बड़ी घोषणा हो सकती है। खास बात है कि आर्यन पहले करण की फिल्म तख्त से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ने वाले थे, लेकिन वो फिल्म शुरु नहीं हो पाई।

बता दें, इस साल यानि की 2023 में करण जौहर को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो रहे हैं। लिहाजा, यह साल धर्मा प्रोडक्शंस के लिए कई मायनों में खास होने वाला है और कुछ बड़े अनाउंसमेंट्स की उम्मीद की जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X